विज्ञापन

कैसे पता चलेगा आपके Aadhaar Card से कौन सा नंबर लिंक है? ऐसे कर लें चेक

Aadhaar Card Phone Number: कई बार लोगों को ये याद ही नहीं रहता कि आधार में कौन सा मोबाइल नंबर दिया था. कुछ मामलों में नंबर बंद हो जाता है या बदल जाता है, जिससे जरूरी काम अटक सकते हैं. इसलिए समय-समय पर यह जांच करना जरूरी है कि आपके Aadhaar Card से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है.

कैसे पता चलेगा आपके Aadhaar Card से कौन सा नंबर लिंक है? ऐसे कर लें चेक
आपके आधार से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है?

Aadhaar Card Phone Number: आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. बैंक अकाउंट खोलना हो, PAN से लिंक करना हो, सरकारी सब्सिडी लेनी हो या फिर DigiLocker जैसी सेवाओं का इस्तेमाल करना हो, हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है. लेकिन इन सभी कामों के लिए Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर का एक्टिव होना बेहद जरूरी है, क्योंकि OTP और वेरिफिकेशन उसी नंबर पर आता है. अब, कई बार लोगों को ये याद ही नहीं रहता कि आधार में कौन सा मोबाइल नंबर दिया था. कुछ मामलों में नंबर बंद हो जाता है या बदल जाता है, जिससे जरूरी काम अटक सकते हैं. इसलिए समय-समय पर यह जांच करना जरूरी है कि आपके Aadhaar Card से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है.

परिवार के सदस्य की मृत्यु के बाद आधार डीएक्टिवेट करना क्यों जरूरी है? जान लें इसका आसान प्रोसेस

आधार से लिंक मोबाइल नंबर क्यों है जरूरी?

Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर होने से आपको कई फायदे मिलते हैं.

  • OTP के जरिए पहचान की पुष्टि आसानी से हो जाती है.
  • बैंकिंग, बीमा और टैक्स से जुड़े काम आसान हो जाते हैं.
  • DigiLocker, PAN-Aadhaar लिंक और अन्य सरकारी सेवाओं का लाभ मिलता है.
  • इन सब से अलग आप Aadhaar की जानकारी ऑनलाइन अपडेट कर पाते हैं. 

वहीं, अगर लिंक नंबर बंद है या गलत है, तो इन सेवाओं का इस्तेमाल करना मुश्किल हो सकता है.

कैसे पता करें आधार से कौन सा नंबर लिंक है?

UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने इसके लिए आसान ऑनलाइन सुविधा दी है. आप घर बैठे खुद ही पता कर सकते हैं. इसके लिए- 

  • UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट के Aadhaar Verification पेज पर जाएं.
  • यहां अपना 12 अंकों का Aadhaar नंबर दर्ज करें.
  • वो मोबाइल नंबर डालें जिसे आप चेक करना चाहते हैं.
  • स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा भरें.
  • 'Proceed to Verify' पर क्लिक करें.

अगर डाला गया नंबर Aadhaar से लिंक होगा, तो स्क्रीन पर इसकी पुष्टि हो जाएगी. अगर लिंक नहीं होगा, तो वेबसाइट आपको जानकारी दे देगी और नंबर अपडेट करने का ऑप्शन भी मिलेगा.

एक Aadhaar पर कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं, कैसे पता करें?

अगर आपको शक है कि आपके Aadhaar से एक से ज्यादा मोबाइल नंबर लिंक हैं, तो आप TAFCOP पोर्टल की मदद ले सकते हैं. यह सुविधा दूरसंचार विभाग की ओर से दी जाती है.

चेक करने का तरीका-
  • TAFCOP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • यहां अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • OTP से वेरिफिकेशन करें.
  • इतना करते ही आपको स्क्रीन पर आपके Aadhaar से जुड़े सभी मोबाइल नंबर दिख जाएंगे.

यह तरीका खासतौर पर तब काम आता है जब आपको किसी फर्जी या अनजान नंबर के लिंक होने का शक हो.

याद रखें Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर आपकी डिजिटल पहचान की चाबी है. इसे समय-समय पर चेक करना और अपडेट रखना बहुत जरूरी है. ऊपर बताए गए आसान तरीकों से आप घर बैठे ही यह काम कर सकते हैं और किसी भी परेशानी से बच सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com