EPF Balance: कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) नौकरी करने वालों के लिए बहुत ही लाभकारी सुविधा है. इसकी मदद से आपके पैसे भी जुड़ते रहते है और आपको ज्यादा फर्क भी नहीं पड़ता, क्योंकि ईपीएफ के पैसे आपकी हर महीने आने वाली सैलरी में से पहले कट कर आते हैं, जिससे आपको ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, लेकिन क्या पीएफ का बैलेंस चेक करने के लिए बड़ी उलझन होती है, लेकिन अब ऐसा नहीं है. अब अपने EPF (कर्मचारी भविष्य निधि) का बैलेंस चेक करना उतना ही आसान है, जितना घर के लॉकर में रखे पैसे देखना? इसके लिए न कहीं जाने की जरूरत है और न ही लंबी लाइन में खड़े होने की. कुछ आसान तरीकों से आप घर बैठे अपना PF बैलेंस देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें:- FD से भी ज्यादा रिटर्न देती हैं ये सरकारी स्कीम, यहां जानिए टॉप इन्वेस्टमेंट ऑप्शन
मिस्ड कॉल देकर बैलेंस चेक करें
अपने EPF खाते का बैलेंस जानने के लिए बस अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966-044425 पर एक मिस्ड कॉल दें. मिस्ड कॉल करने के बाद आपके मोबाइल पर आपके PF बैलेंस की जानकारी वाला SMS आ जाएगा.
SMS भेजकर बैलेंस चेक करें
PF बैलेंस SMS से जानने के लिए इस तरह मैसेज टाइप करें, EPFO UAN LAN और इसे 7738299899 पर भेज दें. UAN आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर होता है और LAN भाषा कोड, जैसे ENG, HIN, PAN आदि. इसके बाद आपको SMS के जरिए आपका PF बैलेंस मिल जाएगा.
मोबाइल ऐप से बैलेंस चेक करेंअगर आप अपना PF बैलेंस और पूरी पासबुक का विस्तृत विवरण देखना चाहते हैं, तो आप अपने मोबाइल में Umang ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. Umang ऐप खोलें, सर्च बॉक्स में EPFO लिखें, View Passbook विकल्प पर क्लिक करें, आपके मोबाइल पर OTP आएगा इसे दर्ज करें और Submit दबाएं, अब Member Passbook चुनें, यहां आपको अपनी PF पासबुक और बैलेंस की पूरी जानकारी मिल जाएगी और चाहें तो पासबुक डाउनलोड भी कर सकते हैं.
EPFO वेबसाइट से चेक करेंआप अपनी PF पासबुक और बैलेंस EPFO की वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते हैं. EPFO की वेबसाइट (epfo.gov.in) पर जाएं, नीचे स्क्रॉल करें और EPFO Services सेक्शन में ‘EPFO and You' पर क्लिक करें, अब For Employees चुनें, अगली स्क्रीन में Member Passbook पर क्लिक करें, अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको UAN नंबर, पासवर्ड, कैप्चा कोड और डालकर लॉग इन करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं