How to check challan on vehicle: आज के दौर में सड़कों पर हाई-टेक कैमरों की निगरानी है. कई बार हमें पता भी नहीं चलता और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर हमारी गाड़ी का ऑनलाइन चालान कट जाता है. वहीं, कुछ चालान लंबे समय तक पेंडिंग रह जाते हैं, जिससे आगे चलकर भारी जुर्माना या कोर्ट के चक्कर काटने की नौबत भी आ जाती है. ऐसे में हर वाहन मालिक के लिए समय-समय पर अपनी गाड़ी का स्टेटस चेक करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है. जानकारी के लिए बता दें कि अब इसके लिए ट्रैफिक विभाग के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. कुछ ही क्लिक में आप ऑनलाइन पूरी जानकारी पा सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको चालान चेक करने का प्रोसेस और आधिकारिक वेबसाइट बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप मिनटों में चालान का पता लगा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 9 फरवरी से इस शहर में बढ़ेंगे मेट्रो के किराए के पैसे, सफर करना हो जाएगा महंगा, जानिए कितना होगा बेस फेयर
चालान चेक करने का आसान प्रोसेस (How To Check Challan)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/ पर जाएं.
- इसके बाद लेफ्ट टॉप में 'Check Online Services' पर जाएं.
- फिर इस सेक्शन में 'Check Challan Status' पर क्लिक करें.
- यहां अपनी डिटेल्स दर्ज करें. आप तीनों में से किसी एक ऑप्शन को चुन सकते हैं — चालान नंबर, वाहन नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस (DL) नंबर.
- सारी डिटेल्स दर्ज कर कैप्चा भरें और सब्मिट कर दें.
- इसके बाद रजिस्टर्ड नंबर पर OTP भेज दिया जाएगा.
- इसके बाद चालान की लिस्ट वाला पेज आपके सामने खुल जाएगा.

ऑनलाइन करें चालान का भुगतान (Online Challan Payment)
आप इस पोर्टल के जरिए चालान की राशि का भुगतान भी आसानी से कर सकते हैं. चालान की जानकारी देखने के बाद 'Pay' ऑप्शन पर टैप करें. इसके बाद आपको पेमेंट गेटवे पर भेज दिया जाएगा, जहां आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग जैसे पेमेंट ऑप्शन्स से भुगतान पूरा कर सकते हैं. भुगतान होते ही उसकी रिसिप्ट भी ऑनलाइन मिल जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं