विज्ञापन

गुरुग्राम पुलिस ने महिलाओं, बच्चों समेत इन लोगों के लिए लिया बड़ा फैसला, नहीं रोकी जाएगी गाड़ी, जान लें जरूरी बात

गुरुग्राम पुलिस ने आम जनता के हित में बड़ा फैसला लिया है कि परिवार, महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को लेकर चल रहे वाहनों को बिना उचित कारण नहीं रोका जाएगा. ऐसे में अगर कोई पुलिस अधिकारी बिना वैध कारण के रोकता है, तो उस पर कार्यवाही भी की जाएगी.

गुरुग्राम पुलिस ने महिलाओं, बच्चों समेत इन लोगों के लिए लिया बड़ा फैसला, नहीं रोकी जाएगी गाड़ी, जान लें जरूरी बात
अब बिना वैध कारण इन वाहनों को नहीं रोकेगी गुरुग्राम पुलिस
Photo Credit: NDTV

अगर आप गुरुग्राम में सफर करते हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है.आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने एक बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले के तहत महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को लेकर चल रहे वाहनों को बिना उचित कारण नहीं रोका जाएगा. इससे उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और यात्रा भी सुरक्षित-सुगम बनी रहेगी. साथ ही अगर किसी वाहन को रोका जाता है को शिकायत भी की जा सकती है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

बिना उचित कारण नहीं रोकी जाएंगे ये वाहन

गुरुग्राम पुलिस ने अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट करते हुए लोगों को बताया है कि आम जनता की सुविधा के लिए गुरुग्राम पुलिस का महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के निर्देशानुसार परिवार, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को लेकर चल रहे वाहनों को बिना उचित कारण नहीं रोका जाएगा. साथ ही अगर कोई रोकता भी है तो लोग व्हाट्सऐप (WhatsApp) के जरिए शिकायत कर सकते हैं. इसके अलावा पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही भी की जाएगी.

कहां करें शिकायत?

गुरुग्राम पुलिस के आधिकारिक X पोस्ट के मुताबिक अगर किसी वाहन को बिना वैध कारण रोका जाता है, तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी का फोटो और बाकी डिटेल्स व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर भेज सकते हैं. लोग नीचे दिए नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं.
सीपी गुरुग्राम: 9999981801
डीसीपी ट्रैफिक: 9999981808

होगी निष्पक्ष जांच

गुरुग्राम पुलिस ने पोस्ट में बताया है कि अगर किसी पुलिसकर्मी द्वारा इन निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है और इसकी शिकायत सामने आती है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाएगी और दोषी पाए जाने पर अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: मॉनसून आने से पहले दिल्‍ली सरकार की अनूठी पहल, अब बूंद-बूंद पानी का होगा संरक्षण
यह भी पढ़ें: हुनर है तो ट्रेन‍िंग के साथ म‍िलेंगे 200 रुपये, आज ही इस योजना का उठा लें लाभ, यह है डबल फायदे का सौदा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com