विज्ञापन

Google पर भूलकर भी सर्च न करें ये 4 चीजें, वरना हो सकते हैं दिवालिया !

इंटरनेट और गूगल सर्च इंजन आज हमारी दैनिक जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. हालांकि, हर चीज ऑनलाइन सर्च करना आपके लिए भारी पड़ सकता है. जानिए कौन-सी हैं वे 4 चीजें जिन्हें गूगल पर कभी सर्च नहीं करना चाहिए और ऑनलाइन सुरक्षित रहने के जरूरी टिप्स.

Google पर भूलकर भी सर्च न करें ये 4 चीजें, वरना हो सकते हैं दिवालिया !
गूगल पर हर खोज सुरक्षित नहीं: जानिए क्यों बरतनी चाहिए सावधानी.
NDTV

Google Search Safety Tips:  गूगल दुनिया का सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन है, जहां रोजाना अरबों सवालों के जवाब तलाशे जाते हैं. छोटी से छोटी जानकारी से लेकर बड़ी समस्याओं के समाधान तक के लिए लोग गूगल पर भरोसा करते हैं. हालांकि, साइबर एक्सपर्ट्स गूगल सर्च के दौरान इस्तेमाल होने वाले कीवर्ड्स को लेकर लोगों को सतर्क रहने की बात कह रहे हैं. दरअसल, कुछ संवेदनशील विषयों और कीवर्ड्स को सर्च करना न सिर्फ साइबर ठगी का शिकार बना सकता है, बल्कि कानूनी पचड़े में डाल सकता है.

हालांकि, गूगल सरिफ एक सूचना का माध्यम है, जो सही और गलत दोनों प्रकार के वेब पेजों के लिंक आपके सामने रख देता है. सर्च परिणाम में टॉप पर दिखने वाला हर लिंक सुरक्षित हो, यह बिल्कुल जरूरी नहीं है. साइबर अपराधी अक्सर गूगल की आड़ में आम यूज़र्स को अपना शिकार बनाते हैं. आइए जानते हैं कि गूगल पर किन 4 चीजों को सर्च करने से बचना चाहिए.

बैंक और कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर

जब भी किसी बैंकिंग सेवा, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन या प्रोडक्ट में समस्या आती है, तो लोग तुरंत गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करने लगते हैं. यह गलती आपके बैंक खाते को खाली कर सकती है. दरअसल, ठग फर्जी वेबसाइट्स और Sponsored सर्च विज्ञापनों के जरिए अपने फर्जी नंबर गूगल इंडेक्स में डाल देते हैं. लिहाजा, किसी भी फ्रॉड से बचने के लिए हमेशा संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या आपके पास मौजूद डेबिट या क्रेडिट कार्ड के पीछे छपे टोल-फ्री नंबर का ही इस्तेमाल करें.

फ्री या क्रैक्ड सॉफ्टवेयर

पैसे बचाने के चक्कर में लोग अक्सर पाइरेटेड या क्रैक्ड ऐप्स और सॉफ्टवेयर फाइलें गूगल पर खोजते हैं और अज्ञात स्रोतों से डाउनलोड कर लेते हैं. इसी की फायदा उठाते हुए साइबर क्रिमिनल्स इन फर्जी क्रैक्ड फाइलों में मालवेयर, स्पायवेयर या रैंसमवेयर छिपाकर रखते हैं. अनजान वेबसाइट्स से फाइल डाउनलोड करने पर आपका फोन या कंप्यूटर हैक हो सकता है, जिससे आपका पर्सनल डेटा और वित्तीय जानकारी चोरी हो सकती है. इसलिए हमेशा आधिकारिक स्टोर या डेवलपर की वेबसाइट का ही उपयोग करें.

डॉक्टरी सलाह और बीमारियों का इलाज

शरीर में कोई भी लक्षण दिखने पर गूगल पर बीमारी और दवाइयां खोजना जानलेवा साबित हो सकता है. गूगल सर्च पर लाखों परिणाम आते हैं, जिनमें से सही और प्रामाणिक मेडिकल जानकारी पहचानना आम उपभोक्ता के लिए असंभव नहीं होता है. ऐसे में गलत जानकारी के आधार पर बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं. कोई भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर हमेशा योग्य डॉक्टर से सलाह लें.

यह भी पढ़ें- सोना या गोल्ड ईटीएफ में से क्या है बेहतर, जानिए दस ग्राम पर कहां होगी सीधे 15 हजार रुपये तक की बचत

कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने की चाहत में कई लोग गूगल पर शेयर बाजार टिप्स या बेस्ट इनवेस्टमेंट प्लान सर्च करने की गलती करते हैं. दरअसल, साइबर ठग गूगल पर फर्जी निवेश पोर्टल्स और गारंटीड रिटर्न का लालच देने वाले स्पॉन्सर्ड लिंक विज्ञापन चलाते हैं. इसलिए बिना किसी रजिस्टर्ड फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह के बिना किसी भी ऑनलाइन लिंक पर भरोसा करके पैसे न लगाएं.

यह भी पढ़ें- ESIC आधार सीडिंग का नया नियम हुआ लागू, जानिए कैसे 2 मिनट में घर बैठे ऑनलाइन करें लिंक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Online Fraud, Google Search, Cyber Crime, Online Safety Tips, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com