When to Replace FASTag: एक्टिव फास्टैग होने के बावजूद भी अगर आप अधिकतर टोल प्लाजा पर रुकावटों का सामना करते हैं तो ये खबर आपके लिए काफी जरूरी हो सकती है. दरअसल, ऐसे में टोल सिस्टम में नहीं बल्कि आपके फास्टैग में कोई परेशानी हो सकती है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के मुताबिक, खराब या घिसे हुए FASTag की वजह से स्कैनिंग सही से नहीं हो पाती, जिससे टोल पर देरी होती है और लंबी लाइन लग जाती है. साथ ही बाकी लोगों को भी ट्रैफिक जाम जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है.
यह भी पढ़ें: जमीन से जुड़ी जानकारी पाने के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, घर बैठे मोबाइल पर ऐसे पाएं डिटेल

एक्टिव फास्टैग कब काम करना कर सकता है बंद?
NHAI के मुताबिक, FASTag समय के साथ धूप और गर्मी से खराब हो सकता है. रोजाना धूप और गर्मी के संपर्क में रहने से फास्टैग डैमेज होने लगता है, जिससे टोल प्लाजा पर लगे स्कैनर के साथ इसका सही से कनेक्शन नहीं बन पाता है. इससे स्कैनिंग में देरी होती है या फिर स्कैनर फास्टैग को स्कैन ही नहीं कर पाता है.
फास्टैग किस कारण से डैमेज होता है?
NHAI के आधिकारिक X पोस्ट के मुताबिक फास्टैग तीन मुख्य कारणों से डैमेज हो सकता है.
1. अगर आप बार-बार गाड़ी की विंडशील्ड को जोर से रगड़ते हैं या तेज कैमिकल वाले क्लीनर इस्तेमाल करते हैं, तो इससे FASTag के अंदर लगी RFID चिप खराब हो सकती है.
2. लंबे समय तक तेज धूप, धूल और बारिश में रहने से FASTag का चिपकने वाला हिस्सा और अंदर की चिप खराब हो सकती है.
3. FASTag समय के साथ पुराना होकर काम करना कम कर देता है, खासकर अगर आप उसे कई सालों से इस्तेमाल कर रहे हैं.
Are you facing FASTag scanning issues at Toll Plazas? Your FASTag could be damaged causing delays at Toll Plazas. Contact your issuer bank today and get your FASTag replaced.@NHAI_Official @MORTHIndia pic.twitter.com/hdqCoARVp1
— FASTagOfficial (@fastagofficial) May 4, 2026
कब रिप्लेस करना चाहिए FASTag?
अगर आपको फास्टैग की वजह से टोल प्लाजा पर समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप इसको रिप्लेस करा सकते हैं. NHAI के अनुसार अगर FASTag 5 साल से ज्यादा पुराना हो गया है या आपको बार-बार स्कैनिंग में दिक्कत और टोल प्लाजा पर देरी का सामना करना पड़ रहा है, तो इसे बदल लेना चाहिए. साथ ही खराब FASTag की वजह से रुकावट आ सकती है और टोल पर बार-बार रुकना पड़ सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं