अगर आप रोज करोल बाग, फैज रोड, रानी झांसी रोड, आईएसबीटी कश्मीरी गेट या नोर्थ दिल्ली की तरफ सफर करते हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इसमें बताया गया है कि दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (Delhi Transco Ltd.) की ओर से फैज रोड से राउंडअबाउट इदगाह होते हुए रानी झांसी फ्लाईओवर तक 220 केवी केबल बिछाने का काम किया जा रहा है. यह काम 8 जून से शुरू हो चुका है और 18 जून 2026 तक जारी रहेगा. केबल डालने के लिए कई जगह सड़क की खुदाई की जा रही है. लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काम वाली जगहों पर बैरिकेड भी लगाए गए हैं. ऐसे में इस पूरे रूट पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रह सकती है और जाम की स्थिति बन सकती है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक सबसे ज्यादा ट्रैफिक रहने की संभावना है. अगर जरूरी न हो तो इन घंटों में इस रास्ते का इस्तेमाल करने से बचें.
इन रास्तों का करें इस्तेमाल
पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक रास्ते भी बताए हैं.
- नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली से उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिल्ली जाने वाले लोग पुसा रोड-लिंक रोड-वंदे मातरम मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा डीबीजी रोड, पंचकुइयां रोड और आउटर रिंग रोड से भी सफर किया जा सकता है.
- वहीं, करोल बाग और ओल्ड राजेंद्र नगर से आईएसबीटी कश्मीरी गेट या सिविल लाइंस जाने वाले लोग न्यू रोहतक रोड, जीवन माला अस्पताल, आजाद मार्केट फ्लाईओवर और पुल बंगश के रास्ते जा सकते हैं.
- अगर आप पुसा रोड या करोल बाग से बुलेवार्ड रोड की तरफ जा रहे हैं, तो दयाल सिंह कॉलेज रोड, चौक फिल्मिस्तान और साधु वासवानी मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, दिल्ली पुलिस और अन्य जरूरी सेवा वाहनों को ड्यूटी के दौरान प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दिया जाएगा.
यात्रियों के लिए जरूरी सलाहट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे घर से थोड़ा पहले निकलें और अतिरिक्त समय लेकर चलें. ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें, लेन बदलने की जल्दबाजी न करें और जहां संभव हो, वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.
यहां से लें ट्रैफिक अपडेटTraffic Advisory
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) June 8, 2026
Faiz Road – Rani Jhansi Road Corridor
Due to ongoing 220 KV cable-laying work by Delhi Transco Ltd. from Faiz Road to R/A Idgah leading towards Rani Jhansi Flyover, traffic movement is likely to remain affected from 08 June to 18 June 2026.
Commuters are… pic.twitter.com/iVts73kPW2
रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो कर सकते हैं. इसके अलावा व्हाट्सऐप नंबर 8750871493, हेल्पलाइन नंबर 1095 और 011-25844444 पर भी संपर्क किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका, अब सब्सिडी वाले 9 सिलेंडर के बजाय मिलेंगे सिर्फ 4, जानिए वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं