विज्ञापन

Crypto Wallet का इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! एक गलत क्लिक से हो सकता है पूरा बैलेंस खाली, सेफ रहने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

How to Be Safe from Crypto Wallet Scam: हैकर्स नए-नए तरीकों से फिशिंग अटैक और मैलवेयर के जरिए यूजर्स के क्रिप्टो वॉलेट का एक्सेस हासिल कर रहे हैं. ऐसे में अपनी डिजिटल एसेट्स को सुरक्षित रखने के लिए सावधानी बरतना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है.

Crypto Wallet का इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! एक गलत क्लिक से हो सकता है पूरा बैलेंस खाली, सेफ रहने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
क्रिप्टो वॉलेट स्कैम से सावधान!

Crypto Wallet Scam: आजकल के डिजिटल दौर में साइबर ठगी के मामलों में भी भारी इजाफा हुआ है. खासकर क्रिप्टो वॉलेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अब स्कैमर्स के निशाने पर हैं, जहां महज एक गलत लिंक पर क्लिक करना आपकी मेहनत की पूरी कमाई को पल भर में जीरो कर सकता है. हैकर्स नए-नए तरीकों से फिशिंग अटैक और मैलवेयर के जरिए यूजर्स के वॉलेट का एक्सेस हासिल कर रहे हैं. ऐसे में अपनी डिजिटल एसेट्स को सुरक्षित रखने के लिए सावधानी बरतना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ये स्कैम कैसे होता है और लोग कैसे सेफ रह सकते हैं...

यह भी पढ़ें: अब ATM से आसानी से निकाल सकेंगे PF का पैसा, PM मोदी जल्द लॉन्च कर सकते हैं केंद्र सरकार की ये योजना

कैसे होता है स्कैम?

इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के आधिकारिक X हैंडल के मुताबिक I4C और NCTAU की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कैमर्स ट्रस्ट वॉलेट यूजर्स को निशाना बना रहे हैं. ये लोग P2P प्लेटफॉर्म पर संपर्क करते हैं और फिर बातचीत को WhatsApp या Telegram पर ले जाते हैं. इसके बाद यूजर्स को एक फर्जी वेरिफिकेशन वेबसाइट पर भेजा जाता है, जहां उनसे वॉलेट कनेक्ट करने को कहा जाता है. जैसे ही यूजर परमिशन को मंजूरी देता है, साइबर ठग वॉलेट से पैसे ट्रांसफर कर लेते हैं. यह नुकसान वापस नहीं पाया जा सकता है.

सेफ रहने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

  • किसी भी अनजान या संदिग्ध वेबसाइट से अपना क्रिप्टो वॉलेट कनेक्ट न करें.
  • अपनी सीड फ्रेज या वॉलेट से जुड़ी कोई भी संवेदनशील जानकारी किसी से साझा न करें.
  • किसी भी लिंक या वेबसाइट को ठीक से चेक करे बिना आगे न बढ़ें.
  • अपने वॉलेट से जुड़े किसी भी अनजान ऐप को तुरंत डिस्कनेक्ट कर दें.

Crypto wallet use करते हैं? एक गलत click से आपका पूरा balance खाली हो सकता है

I4C aur NCTAU के recent analysis के अनुसार, scammers Trust Wallet users को target कर रहे हैं, जहाँ वे P2P platforms पर contact करके बातचीत को WhatsApp या Telegram पर shift कर देते हैं

इसके बाद users… pic.twitter.com/V5ldZLX7pd

— CyberDost I4C (@Cyberdost) April 28, 2026


साइबर फ्रॉड हो जाए तो क्या करें?

अगर आपको लगता है कि आपके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है, तो तुरंत एक्शन लें. आप राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा आप आधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. समय पर रिपोर्ट करने से नुकसान को कम किया जा सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com