विज्ञापन

बिहार के 97 लाख लोगों के खाते में आए 1100-1100 रुपये, CM सम्राट चौधरी ने जारी किए पेंशन के 1,424 करोड़

बिहार में 97 लाख से ज्‍यादा ऐसे बुजुर्ग, दिव्‍यांग और विधवा (महिला) लाभा‍र्थी हैं, जिन्‍हें हर महीने आर्थिक मदद के तौर पर 1,100 रुपये दिए जाते हैं. सरकार ने हर महीने की 10 तारीख को ये राशि ट्रांसफर करने का फैसला लिया है.

बिहार के 97 लाख लोगों के खाते में आए 1100-1100 रुपये, CM सम्राट चौधरी ने जारी किए पेंशन के 1,424 करोड़
Bihar Pension Cash Transfer: हर महीने की 10 तारीख को पेंशन राशि ट्रांसफर होती रहेगी
Source: Samrat Chaudhary Social Handle

बिहार के 97.84 लाख लोगों के लिए अच्‍छी खबर है. मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने इन लाभार्थियों के खाते में 1100-1100 रुपये भेजा. ये सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थी हैं, जिनमें बुजुर्ग और दिव्‍यांग जनों के अलावा विधवा महिलाएं शामिल हैं. इन लाभार्थियों को अलग-अलग योजनाओं के तहत आर्थिक मदद के तौर पर मासिक पेंशन दिए जाते हैं. राज्‍य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को समय पर आर्थिक मदद पहुंचाने की दिशा में ये महत्‍वपूर्ण फैसला लिया है कि हर महीने की 10 तारीख को पेंशन राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए. 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने X अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की है. उन्‍होंने इस फैसले को राज्य के बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला बताया है.  

CM सम्राट बोले- 400 से बढ़ाकर 1,100 रुपये की गई राशि  

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस दौरान सभी लाभुकों को शुभकामना देते हुए कहा कि इन योजनाओं के तहत पहले 400 रुपये दिए जाते थे, अब राशि को बढ़ाकर 1,100 रुपये किया गया है. समय से 10 तारीख तक राशि मिल जाए, यह सुनिश्चित किया गया है. 

उन्‍होंने कहा, 'जो छूट गए हैं, उन्हें जोड़ा जा रहा है. जिन्हें सहायता की जरूरत है उन्हें तुरंत राशि मिले यह सुनिश्चित किया जा रहा है. महीने में दो सहयोग कार्यक्रम चलाया जा रहा है.' 

CM सम्राट ने कहा, 'पंचायत में जो बैठक होती है उसमें भी यह मालूम करना है कि कौन छूट गए हैं,उनको जोड़कर राशि मुहैया कराई जानी है. बुजुर्ग जन, विधवा बहनें और दिव्यांग जन सबको समय से राशि मिले, यही हमारा उद्देश्‍य है.'  

ये भी पढ़ें: दिल्ली में GPA नहीं तो फिर कैसे होगी मकानों की रजिस्ट्री? डिटेल में जान लीजिए स्‍टेप बाय स्‍टेप प्रोसेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Social Security Benefits, Bihar Pension, Bihar Pension Hike, Samrat Chaudhary, Samrat Choudhary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com