Bharatgas DAC Number: बीते दिनों में देश के कुछ हिस्सों से गैस की किल्लत की खबरें सामने आईं. कुछ लोगों को सिलेंडर बुक करने में परेशानी का सामना करना पड़ा, तो कुछ लोगों को सिलेंडर उपलब्ध नहीं हुआ. हालांकि सरकार का कहना है कि देश में अभी गैस की किसी तरह की कमी नहीं है. साथ ही वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच सरकार ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि LPG की सप्लाई पूरी तरह स्थिर है. इसके अलावा डिलीवरी सिस्टम को और मजबूत किया जा रहा है, जिसमें Delivery Authentication Code (DAC) जैसी व्यवस्था शामिल है. इसी के चलते अब गैस भारतगैस (BharatGas) ने कमर्शियल डिलीवरी के लिए DAC सुविधा शुरू की है.
कमर्शियल सिलेंडर के लिए DAC नंबर जरूरी
भारतगैस ने अपने आधिकारिक X हैंडल से DAC सुविधा के बारे में जानकारी दी है. X पोस्ट में बताया गया है कि भारतगैस ने कमर्शियल डिलीवरी के लिए DAC (Delivery Authentication Code) सुविधा शुरू की है. साथ ही एजेंसी ने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वे सिलेंडर प्राप्त करने के बाद ही DAC साझा करें. सफल डिलीवरी के बाद डिजिटल कैश मेमो प्राप्त होगा. DAC व्यवस्था का उद्देश्य डिलिवरी सिस्टम को पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना है.
भारतगैस ने कमर्शियल डिलीवरी के लिए DAC (Delivery Authentication Code) सुविधा शुरू की है
— Bharat Petroleum LPG (@BPCLLPG) May 29, 2026
ग्राहकों से अनुरोध है कि वे सिलेंडर प्राप्त करने के बाद ही DAC साझा करें। सफल डिलीवरी के बाद डिजिटल कैश मेमो प्राप्त होगा। पारदर्शी और भरोसेमंद कमर्शियल डिलीवरी अनुभव की दिशा में एक सरल कदम।… pic.twitter.com/h7qda6vLH3
LPG के लिए DAC नंबर कैसे हासिल करें?
स्टेप 1: IVRS कॉल, SMS, गैस एजेंसी की ऐप से गैस सिलेंडर बुक करें.
स्टेप 2: बुकिंग कंफर्म होने के बाद DAC नंबर जेनरेट हो जाएगा और SMS, व्हाट्सऐप या ईमेल के जरिए भेज दिया जाएगा.
स्टेप 3: DAC नंबर को डिलीवरी एजेंट को शेयर करें.
स्टेप 4: डिलीवरी एजेंट को DAC बताते ही वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा और आपको सिलेंडर दे दिया जाएगा.
DAC नंबर न आए तो क्या करें?
अगर गैस सिलेंडर बुकिंग के बाद आपके पास DAC नंबर नहीं आता है तो घबराएं नहीं. आप सबसे पहले SMS, WhatsApp और ईमेल का इंबॉक्स अच्छे से चेक करें. इसके बाद इंबॉक्स को क्लियर करें अगर पूरा भर गया है तो. इसके बाद भी अगर आपको DAC नंबर नहीं मिलता है तो तुरंत डिस्ट्रीब्यूटर को संपर्क करें.
यह भी पढ़ें: आपका एक आइडिया दिला सकता है 5000 रुपये का इनाम, ESIC ने शुरू किया खास अभियान, जान लें काम की बात
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं