विज्ञापन

AI Impact Summit 2026: 16 से शुरू दिल्ली में AI समिट, सुरक्षा पर 10,000 पुलिस, जानिए ट्रैफिक, एजेंडा, शेड्यूल और कब क्या-क्या होगा?

AI Impact Summit Agenda Schedule Details: दिल्ली के भारत मंडपम में AI Impact Summit 2026 की मेजबानी करेगा. इसे दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट्स में से एक माना जा रहा है. जानिए इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट का एजेंडा, शेड्यूल और कब क्या-क्या होगा?

AI Impact Summit 2026: 16 से शुरू दिल्ली में AI समिट, सुरक्षा पर 10,000 पुलिस, जानिए ट्रैफिक, एजेंडा, शेड्यूल और कब क्या-क्या होगा?
इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट
file photo

AI Impact Summit 2026: भारत 16 से 20 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में AI Impact Summit 2026 की मेजबानी करेगा. इसे दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट्स में से एक माना जा रहा है. इस समिट में दुनिया भर के नेता, बड़ी कंपनियों के CEO, स्टार्टअप्स और शोधकर्ता शामिल होंगे. इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट 2026 में इस बात पर मुख्य ध्यान दिया जाएगा कि डीपफेक और AI से पैदा होने वाले खतरों से निपटने के लिए खुद AI तकनीक कितनी सक्षम है. वहीं, इस बड़े आयोजन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है.

AI की दुनिया के सबसे बड़े दिग्गज मिलेंगे बस यहां18 फरवरी को दिनभर.

10,000 पुलिसकर्मी, CCTV और एंटी-ड्रोन सिस्टम

पूरे शहर में 10,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. कार्यक्रम स्थल के आसपास एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाया गया है. साथ ही एक मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम भी लगाया गया है, जो किसी भी ड्रोन को तुरंत पकड़ने, ट्रैक करने और बेअसर करने में सक्षम है. अधिकारियों ने बताया कि इस बड़े कार्यक्रम के लिए 10,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. भारत मंडपम और उसके आसपास ही दिल्ली पुलिस के जवान तैनात रहेंगे. इसमें जिला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, स्पेशल यूनिट्स और रिजर्व फोर्स शामिल होंगे.

CCTV और हाई-टेक निगरानी

स्थल पर 500 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए जाएंगे. इन कैमरों में वीडियो एनालिटिक्स, फेस रिकग्निशन (चेहरा पहचानने की तकनीक), अपराधियों की डेटाबेस से लिंक और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन सिस्टम जैसी आधुनिक तकनीक शामिल होगी.

मिनी कंट्रोल रूम

अंदर ही एक मिनी कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जो सभी CCTV कैमरों की लाइव फ़ीड देखेगा. संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को अलर्ट कर सकेगा और मौके पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी.

NDRF की टीमें भी तैनात

किसी भी आपदा से निपटने के लिए NDRF की 5 टीमें तैनात होंगी और 2 टीमें रिजर्व रखी जाएंगी.

AI Impact Summit को लेकर सड़कों पर रहेगी सख्ती

भारत मंडपम, सुषमा स्वराज भवन और हैदराबाद हाउस के आसपास सुरक्षा कड़ी रहेगी. वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कुछ समय के लिए रास्ते बंद किए जा सकते हैं. भैरों मार्ग (रिंग रोड टी-पॉइंट को छोड़कर), मथुरा रोड (निर्धारित हिस्से में), इसके अलावा मथुरा रोड, जनपथ, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, शांति पथ, कर्तव्य पथ, सफदरजंग रोड समेत कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक कंट्रोल रहेगा.

AI Impact Summit 2026 का शेड्यूल
  • 16 फरवरी को प्रमुख नेताओं के मुख्य भाषण
  • विशेषज्ञों के साथ राउंडटेबल चर्चा
  • नीति (policy) से जुड़े पैनल डिस्कशन
  • India AI Expo का उद्घाटन भी इसी दिन होगा
AI Impact Summit: 17 फरवरी का शेड्यूल
  • अलग-अलग क्षेत्रों में AI से जुड़ी गहरी बातचीत और चर्चाएं
  • Knowledge Compendia की लॉन्चिंग
  • स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, कृषि, लैंगिक समानता और दिव्यांगजन जैसे विषयों पर रिपोर्ट जारी की जाएंगी.
AI Impact Summit: 18 फरवरी का शेड्यूल
  • रिसर्च संगोष्ठी (Research Symposium)
  • देश–विदेश के शिक्षाविद और थिंक टैंक
  • शोध, नए निष्कर्ष और नीति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पेश करेंगे
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन
  • इसके बाद CEO राउंडटेबल, जिसमें जिम्मेदार AI (Responsible AI) और निवेश के रास्ते (Investment pathways) पर चर्चा होगी
  • GPAI Council की बैठकें
  • अब तक की प्रगति की समीक्षा
  • कार्यक्रम का समापन Leaders' Declaration अपनाने के साथ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com