अगर आप आधार मोबाइल ऐप (Aadhaar Moblie App) का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है. mAadhaar ऐप अपडेट हो गया है. इस ऐप के जरिए अपडेटेड सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए आपको पुराने वर्जन को अनइंस्टॉल करके नया वर्जन अपने फोन में इंस्टॉल करना चाहिए. नए वर्जन में आप आधार से जुड़ी करीब 35 सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकेंगे. इस ऐप को यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने डिवेलप किया है जिससे आप आधार को देश के किसी भी हिस्से में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.
एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध
mAdhaar ऐप आईफोन और एंड्रॉयड फोन दोनों पर ही इस्तेमाल किया जा सकता है. हाल ही में आधार ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर इस ऐप के अपडेटेड वर्जन की जानकारी दी. आधार ने अपने ट्वीट में लिखा, 'नए और अपडेटेड फीचर्स और सर्विस का अनुभव लेने के लिए mAdhaar ऐप के पुराने वर्जन को अनइंस्टॉल करें.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Aadhaar Card Address Update: आधार कार्ड में रेंट एग्रीमेंट से पता अपडेट करने का यह है तरीका
आधार ऐप पर उठा सकते हैं इन सुविधाओं का फायदा
- अगर आप का आधार कार्ड खो गया है तो आप इस ऐप के जरिए अपना आधार डाउनलोड कर सकते हैं या आधार का रिप्रिंट भी ऑर्डर कर सकते हैं.
- ऑफलाइन मोड में भी आधार व्यू कर सकते हैं.
- इस ऐप के जरिए आप अपने 5 फैमिली मेंबर्स के आधार का भी रेकॉर्ड एक ही फोन में रख सकते हैं.
- आप अपने आधार ऐप से अपना UID लॉक या अनलॉक कर सकते हैं. इसके अलावा आधार नंबर या बायोमेट्रिक को भी लॉक और अनलॉक किया जा सकता है.
- किसी भी सर्विस प्रोवाइडर के साथ eKYC या QR कोड की पेपरलेस शेयरिंग कर सकते हैं.
- यूजर्स इसपर अपना ईमेल वेरिफाई कर सकते हैं.
- यूजर्स ऐप पर अपने अपडेट और ऑथेंटिकेशन के रिकॉर्ड के लिए रिक्वेस्ट डाल सकते हैं.
- यूजर्स ऐप के जरिए अपने नजदीकी आधार पंजीकरण केंद्र का पता लगा सकते हैं. वहीं, इससे नजदीकि आधार सेवा केंद्र पर जाने के लिए अपॉइंटमेंट भी बुक किया जा सकता है.
- इस ऐप के जरिए आप VID भी जनरेट कर सकते हैं जिसे आधार से जुड़ी सर्विसेज लेने के लिए आधार की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है. यह सर्विस उन लोगों के लिए हैं जिन्होंने अपना आधार लॉक कर दिया है या आधार शेयर नहीं करना चाहते हैं.
- एम-आधार ऐप से आप आधार एसएमएस सर्विस का इस्तेमाल ऑफलाइन मोड में कर सकते हैं.
आधार कार्ड न होने पर वैक्सीन लगाने, अस्पताल में भर्ती करने से इनकार नहीं किया जा सकता : UIDAI
कैसे डाउनलोड करें mAadhaar ऐप
- गूगल प्ले स्टोर या ऐपल स्टोर में जाकर mAadhaar ऐप सर्च करें.
- इसके बाद आधार ऐप को ओपन करें इंस्टॉल ऑप्शन पर टैप करें.
- आधार ऐप आप के फोन में इंस्टॉल हो जाएगा.
- इस ऐप को पासवर्ड डालकर लॉग इन किया जा सकता है. ऐप का पासवर्ड 4 डिजिट का होता है. चारों डिजिट न्यूमेरिक होंगी. आधार ऐप के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप uidai.gov.in वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं