विज्ञापन

5 किलो वाला मिनी LPG गैस सिलेंडर हुआ महंगा, छात्रों और मजदूरों बढ़ा भार, जानिए आपके शहर में कितने बढ़े दाम

5Kg Gas Cylinder Prices Hiked: 1 मई, 2026 से 5 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत में 261 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, 5 किलो गैस सिलेंडर की कीमत अलग‑अलग कैटेगरी और शहरों में अलग है.

5 किलो वाला मिनी LPG गैस सिलेंडर हुआ महंगा, छात्रों और मजदूरों बढ़ा भार, जानिए आपके शहर में कितने बढ़े दाम
5Kg Gas Cylinder Prices Hiked
file photo

5Kg Gas Cylinder Prices Hiked: भारत में तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस की कीमतों में बदलाव किया है. मई 2026 के लिए घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी गई है. इसके साथ ही 5 किलो वाले मिनी एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है. हालांकि, घरेलू LPG, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है, लेकिन मिनी सिलेंडर 5 KG की कीमतों में बढ़ोतरी से मजदूरों और छात्रों पर ज्यादा असर पड़ेगा.

खबर एजेंसी ANI के मुताबिक, 1 मई, 2026 से 5 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत में 261 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, 5 किलो गैस सिलेंडर की कीमत अलग‑अलग कैटेगरी और शहरों में अलग है.

मुंबई में 5 किलो गैस सिलेंडर के दाम

  • 5 Kg XTRALITE LPG सिलेंडर (भरा हुआ): 339 रुपये
  • 5 Kg नॉन‑डोमेस्टिक सिलेंडर (भरा हुआ): 798 रुपये
  • 5 Kg FTL (POS) नॉन‑डोमेस्टिक सिलेंडर: 1,757.50 रुपये

दिल्ली में 5 किलो गैस सिलेंडर के दाम

  • 5 Kg XTRALITE LPG सिलेंडर: 339 रुपये
  • XTRALITE LPG सिलेंडर (FTL टर्शियरी सेल): 3,363 रुपये

यह भी पढ़ें:- Barrier-Free Toll Plaza: टोल प्लाजा पर अब नहीं रुकेंगी गाड़ियां! देश में पहली बार शुरू हुआ बैरियर-लेस फ्री फ्लो टोल सिस्टम

5 किलो गैस सिलेंडर सबसे सस्ता विकल्प है, लेकिन उसका दाम इस बात पर निर्भर करता है कि वह किस कैटेगरी और किस उद्देश्य (घरेलू या कमर्शियल) के लिए लिया जा रहा है.

बुकिंग नियम में भी किया गया था बदलाव

नए नियम के अनुसार, अब गैस सिलेंडर की बुकिंग के बीच का समय बढ़ा दिया गया है. पहले शहरों में 21 दिन बाद बुकिंग हो जाती थी, लेकिन अब इसके लिए 25 दिन का इंतजार करना होगा. वहीं, ग्रामीण इलाकों में यह समय बढ़कर 45 दिन तक हो सकता है. अगर कोई उपभोक्ता तय समय से पहले सिलेंडर बुक करने की कोशिश करता है, तो सिस्टम उसकी बुकिंग को अपने आप रिजेक्ट कर देगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com