- ज्यादातर राज्यों में बैंक 11 से 14 नवंबर तक बंद रहेंगे
- 20 नवंबर को छठ पर्व के कारण यूपी-बिहार के बैंकों में छुट्टी
- सेकेंड और फोर्थ सैटर्डे को भी बैंकों में नहीं होगा काम
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर के लिए बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. आरबीआई के हॉलीडे कैलेंडर (RBI Holiday Calander) के मुताबिक, नवंबर में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें महीने के सभी रविवार और सेकेंड और फोर्थ सैटर्डे (दूसरा और चौथा शनिवार) शामिल है.
RBI हर महीने के लिए छुट्टियों की लिस्ट तैयार करती है. छुट्टियों को Negotiable Instruments Act के तहत तीन कैटेगरी में बांटा जाता है. हॉलीडे, रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलीडे और बैंक क्लोजिंग ऑफ अकाउंट.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
करवा चौथ और दीपावली समेत कई रीजनल फेस्टिवल पर भी बैंक में काम नहीं होगा.
आरबीआई कैलेंडर के मुताबिक, कुछ बैंकों में रिजनल फेस्टिवल पर छुट्टियां रहती हैं. छुट्टियों की संख्या अलग-अलग राज्यों और बैंकों में अलग-अलग हो सकती हैं.
1 नवंबर को कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ के कारण कर्नाटक, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
10 नवंबर को वंगाला महोत्सव के कारण अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ में बैंकों में हॉलीडे रहेगा.
भारत के ज्यादातर राज्यों में बैंक 11 से 14 नवंबर तक बंद रहेंगे.
15 नवंबर को भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/निंगोल चक्कौबा/भ्रातृद्वितीया के मौके पर गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
20 नवंबर को छठ पर्व के कारण बिहार और छत्तीसगढ़ में बैंकों में हॉलीडे रहेगा.
23 नवंबर को सेंग कुत्सनेम/ईगास-बग्वाल के कारण उत्तराखंड और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे.
चौथे शनिवार और रविवार, गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा के कारण बैंक 25-27 नवंबर तक लंबे वीकेंड पर बंद रहेंगे.
कनकदास जयंती के अवसर पर 30 नवंबर को कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे.
इसलिए आप अपने बैंक से जुड़े काम हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक ही प्लान करें. हालांकि, बैंक ब्रांच बंद होने के बाद भी इन बैंकों की ऑनलाइन सर्विस और यूपीआई जैसी सुविधाएं पहले की तरह ही चालू रहेंगी.
यहां देखिए नवंबर 2023 के लिए बैंकों में नेशनल और रीजनल हॉलीडे की Full List:-
1 नवंबर: कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ
10 नवंबर: वांगला महोत्सव
13 नवंबर: गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली
14 नवंबर: दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा
15 नवंबर: भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कौबा/भ्रातृद्वितीया
20 नवंबर: छठ
23 नवंबर: सेंग कुत्सनेम/ईगास-बग्वाल
27 नवंबर: गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा
30 नवंबर: कनकदास जयंती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं