Union Human Resource Development Minister
- सब
- ख़बरें
- वीडियो
-
उत्तर प्रदेश : बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया को मारपीट के मामले में दो साल का कारावास
- Sunday August 6, 2023
- Reported by: भाषा
उत्तर प्रदेश के इटावा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रामशंकर कठेरिया को यहां की एक एमपी/एमएलए अदालत ने साल 2011 में एक बिजली कंपनी के कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में शनिवार को दो साल के कारावास की सजा सुनाई.अदालत ने पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. दो साल कैद की सजा होने के बाद कठेरिया की संसद सदस्यता भी जा सकती है.
-
ndtv.in
-
HRD मंत्रालय का नाम "शिक्षा मंत्रालय" हुआ, वेबसाइट और सोशल मीडिया पर भी दिखे बदलाव
- Tuesday August 4, 2020
- Written by: नेहा फरहीन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय (MoE) कर दिया गया है. यह निर्णय 29 जुलाई को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया था. मंत्रालय की वेबसाइट और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के सोशल मीडिया पेज को भी अब मानव संसाधन विकास मंत्रालय से बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है. बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' शिक्षा मंत्री हैं और संजय धोत्रे शिक्षा राज्य मंत्री हैं.
-
ndtv.in
-
छठी से 8वीं क्लास के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर जारी, शिक्षा मंत्री ने बताया टेक्नोलॉजी का कैसे करें उपयोग
- Monday August 3, 2020
- Written by: नेहा फरहीन
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कोविड-19 (Covid19) के दौरान शिक्षण प्रक्रिया को जारी रखने के लिए उच्च प्राथमिक कक्षाओं, कक्षा छठी से कक्षा 8वीं के लिए एक नया वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है. NCERT द्वारा तैयार किए गए इस अकेडमिक कैलेंडर में टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया टूल्स के इस्तेमाल के बारे में शिक्षकों के लिए डिटेल में दिशा-निर्देश दिए गए हैं. कैलेंडर में आठ सप्ताह का सब्जेक्ट के हिसाब से पूरा प्लान दिया गया है.
-
ndtv.in
-
स्मृति ईरानी ने नई शिक्षा नीति का किया स्वागत, कहा- इससे शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन होगा
- Thursday July 30, 2020
- Reported by: भाषा, Edited by: नेहा फरहीन
नई शिक्षा नीति को मंजूरी दे दी गई है. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Union minister Prakash Javadekar) ने बीते दिन बताया कि कैबिनेट बैठक में नई शिक्षा नीति को मंजूरी दी गई है. नई शिक्षा नीति पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि नई शिक्षा नीति से देश की शिक्षा में आमूल-चूल परिवर्तन होगा और सीखने के प्रत्येक स्तर में सुधार होगा. स्मृति ईरानी ने यह रेखांकित किया कि कैसे पिछली सरकार में मंत्री रहते हुए 2015 में वह नई शिक्षा नीति से जुड़ी व्यापक प्रक्रिया का हिस्सा रही थीं. उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘नई शिक्षा नीति 2020 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा किए गए वयापक मंथन-प्रक्रिया का फल है. 2015 में शुरू हुई उस वृहद प्रक्रिया का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हो रहा है. मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रयासों को सफल बनाने के लिए प्रकाश जावड़ेकर और रमेश पोखरियाल निशंक की शुक्रगुजार हूं.''
-
ndtv.in
-
नई शिक्षा नीति में बोर्ड एग्जाम के नियम भी बदले, अलग तरीके से तैयार होगा रिपोर्ट कार्ड
- Wednesday July 29, 2020
- Written by: नेहा फरहीन
नई शिक्षा नीति को मंजूरी दे दी गई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा से जुड़े कई बड़े बदलावों के बारे में जानकारी दी गई. इस दौरान बोर्ड एग्जाम पर भी अहम घोषणा की गई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि बोर्ड एग्जाम के लिए हर सब्जेक्ट को दो लेवल पर ऑफर किया जा सकता है. शिक्षा नीति में यह भी कहा गया है कि बोर्ड एग्जाम को दो भाग ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव में बांटा जा सकता है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि इस तरह से बोर्ड एग्जाम के लिए कई सारी नई चीजें लाई गई हैं. ये भी कहा गया कि बोर्ड एग्जाम में स्टूडेंट्स की सब्जेक्ट को लेकर सिर्फ नॉलेज को टेस्ट किया जाए. रटकर जो लिखा जाता है उसको टेस्ट करने के लिए बोर्ड एग्जाम न कराए जाएं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी नॉलेज का टेस्ट कराया जाए.
-
ndtv.in
-
नई शिक्षा नीति की घोषणा, सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा में किए बड़े बदलाव
- Wednesday July 29, 2020
- Written by: नेहा फरहीन
नई शिक्षा नीति को मंजूरी मिल गई है. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि कैबिनेट बैठक में आज नई शिक्षा नीति को मंजूरी दी गई है. उन्होंने बताया कि 34 साल से शिक्षा नीति में परिवर्तन नहीं हुआ था, इसलिए ये बेहद महत्वपूर्ण है. इसके बाद बाकायदा प्रीजेंटेशन देकर नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है. इस दौरान केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे.
-
ndtv.in
-
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नई शिक्षा नीति को मंजूरी दी, HRD मंत्रालय का नाम शिक्षा मंत्रालय होगा
- Wednesday July 29, 2020
- Reported by: भाषा
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को नई शिक्षा नीति को मंजूरी दे दी. साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय का पुन: नामकरण शिक्षा मंत्रालय किया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष के कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली समिति ने पिछले वर्ष मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को नई शिक्षा नीति का मसौदा सौंपा था. इस दौरान ही निशंक ने मंत्रालय का कार्यभार संभाला था. नई शिक्षा नीति के मसौदे को विभिन्न पक्षकारों की राय के लिये सार्वजनिक किया गया था और मंत्रालय को इस पर दो लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए. मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ नीति के मसौदे को मंजूरी मिल गई है. मंत्रालय का पुन: नामकरण शिक्षा मंत्रालय किया गया है. ’’
-
ndtv.in
-
नई शिक्षा नीति को सरकार की मंजूरी, स्कूल शिक्षा की भाषा में किया गया बड़ा बदलाव
- Wednesday July 29, 2020
- Reported by: आशीष भार्गव, Edited by: नेहा फरहीन
केंद्र सरकार ने शिक्षा से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है. नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने बुधवार को नई शिक्षा नीति को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD Ministry) का नाम बदलने का फैसला भी किया गया है. नया नाम शिक्षा मंत्रालय (MoE) ही किया जा सकता है. वहीं, नई शिक्षा नीति (New Education Policy) में भाषा को लेकर अहम बदलाव किए गए हैं. इस नीति में बहुभाषावाद (Multilingualism) और भाषा की शक्ति पर खास जोर दिया गया है.
-
ndtv.in
-
पहली से 5वीं क्लास के लिए वैकल्पिक अकेडमिक कैलेंडर जारी, टीचिंग और लर्निंग की नई गाइडलाइंस
- Friday July 3, 2020
- Written by: नेहा फरहीन
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को प्राइमरी क्लास के लिए नया अल्टरनेटिव कैलेंडर (New Alternative Academic) जारी किया है. ये अल्टरनेटिव कैलेंडर नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) द्वारा तैयार किया गया है. HRD मंत्री के मुताबिक, नए अल्टरनेटिव अकेडमिक कैलेंडर में शिक्षकों को तकनीक और सोशल मीडिया टूल के जरिए स्टूडेंट्स को पढ़ाने की विस्तृत गाइडलाइन्स दी गई हैं. बता दें कि ये नया अकेडमिक कैलेंडर कोविड-19 की स्थिति को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिससे स्टूडेंट्स घर पर रहकर ही अपनी पढ़ाई जारी रख सकें. इस कैलेंडर में 8 सप्ताह तक के लिए सब्जेक्ट के हिसाब से टीचिंग और लर्निंग निर्देश शामिल हैं.
-
ndtv.in
-
UGC रद्द कर सकता है फाइनल ईयर के एग्जाम, HRD मंत्री ने गाइडलाइन्स पर दिए ये आदेश
- Wednesday June 24, 2020
- Written by: नेहा फरहीन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 24 जून को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से अप्रैल में जारी की गई यूनिवर्सिटी के सेमेस्टर एग्जाम और अकेडमिक कैलेंडर पर अपने दिशानिर्देशों को संशोधित करने के लिए कहा है. मंत्री ने कहा है कि "संशोधित दिशानिर्देशों की नींव" छात्रों और शिक्षकों की स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर संशोधित होनी चाहिए. पहले जारी हो चुके संशोधित अकेडमिक कैलेंडर में कोविड-19 की महामारी के दौरान टीचिंग और लर्निंग को जारी रखने और परीक्षा को कराने का सुझाव भी दिया था.