शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कोविड-19 (Covid19) के दौरान शिक्षण प्रक्रिया को जारी रखने के लिए उच्च प्राथमिक कक्षाओं, कक्षा छठी से कक्षा 8वीं के लिए एक नया वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है. NCERT द्वारा तैयार किए गए इस अकेडमिक कैलेंडर में टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया टूल्स के इस्तेमाल के बारे में शिक्षकों के लिए डिटेल में दिशा-निर्देश दिए गए हैं. कैलेंडर में आठ सप्ताह का सब्जेक्ट के हिसाब से पूरा प्लान दिया गया है.
Alternative Academic Calendar for upper primary stage (Classes VI to VIII) for four weeks was released earlier. I have launched the academic calendar for the next eight weeks today. https://t.co/VRNUh42NDW pic.twitter.com/AJXPsSwVSf
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) August 3, 2020
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "इस कैलेंडर में छात्रों को घर पर रहते हुए शिक्षा प्रदान करने के लिए टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया टूल के उपयोग के बारे में शिक्षकों के लिए विस्तृत दिशानिर्देश हैं."
The Calendar further aims to empower our students, teachers, school principals & parents with positive ways to deal with #Covid19 via online teaching-learning resources and achieve the best possible learning outcomes.https://t.co/VRNUh42NDW
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) August 3, 2020
मंत्री ने यह भी कहा कि कैलेंडर का उद्देश्य हमारे छात्रों, शिक्षकों, स्कूल प्रिंसिपलों और अभिभावकों को ऑनलाइन टीचिंग-लर्निंग संसाधनों के माध्यम से Covid-19 से निपटने के लिए सकारात्मक तरीकों से सशक्त बनाना है और शिक्षा के सर्वोत्तम परिणामों को प्राप्त करना है.
वहीं, संस्कृत दिवस के खास मौके पर रमेश पोखरियाल निशंक ने देश के लोगों को खास संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि संस्कृत भारत को एकीकृत करने वाली कड़ी है. शिक्षा मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर संस्कृत भाषा में लिखा, “संस्कृत दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है. यह प्राचीन भाषा भारत को समग्र रूप से जोड़ती है. विश्व संस्कृत दिवस 2020 पर राष्ट्र को मेरी शुभकामनाएं.”
संस्कृतभाषा विश्वस्य प्राचीनतमा भाषास्ति। समस्तं भारतं एकसूत्रे संधानस्य सामर्थ्यमपि संस्कृतभाषायां निहितमस्ति। संस्कृतदिवसस्यावसरे समस्ता: देशवासिनो माङ्गलिकवचोभि: भूरि भूरि वर्धाप्यन्ते। pic.twitter.com/RPFX4wQJ3F
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) August 3, 2020
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं