Delhi | ख़बर न्यूज़ डेस्क |बुधवार नवम्बर 21, 2018 02:41 PM IST 'देशाभिमान सम्मान' भारत और श्रीलंका में आयुर्वेद की पताका फहराने वाले डा. हीरालाल शर्मा को लगभग 150 पुस्तकें लिखने के लिए दिया गया. भारत सरकार के पूर्व सचिव डा. कमल टावरी आई.ए.एस.(रिटायर्ड) को 'कर्मयोगी सम्मान' दिया गया. वह गांव, गाय और गोबर को भारतीय अर्थव्यवस्था के आधार मानते हैं. 6 लोगों (हरियाणा सरकार के पूर्व मुख्य सचिव और लेखक राम सहाय वर्मा, आई.ए.एस.(रिटायर्ड), दिल्ली विश्वविद्यालय में 43 वर्ष राजनीति शास्त्र पढ़ने वाली डॉ॰ शारदा जैन, बिहार और झारखण्ड में 80 से अधिक कुष्ट रोग निवारण आश्रम खोलने वाले लेखक व पत्रकार डॉ. लक्ष्मी निधि, वरिष्ठ पत्रकार शेषनारायण सिंह, आकाशवाणी के वरिष्ठ संचार कर्मी डॉ. श्याम शर्मा और सम्मोहन चिकित्सा के विशेषज्ञ डॉ. रामप्रकाश शर्मा (मोदीपुरम) को जीवन पर्यन्त उपलब्धि सम्मान दिया गया.