Mhrd Minister
- सब
- ख़बरें
- वीडियो
-
NIRF Rankings 2023 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु पहले और जेएनयू दूसरे नंबर पर, केंद्र ने जारी की भारत की टॉप 10 यूनिवर्सिटी की रैंकिंग
- Monday June 5, 2023
- Reported by: परिमल कुमार, Edited by: पूनम मिश्रा
NIRF Rankings 2023: एनआईआरएफ रैंकिंग में देश की टॉप 10 यूनिवर्सिटी में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर जेएनयू और तीसरे नंबर पर दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया का नाम है.
-
ndtv.in
-
HRD मंत्रालय का नाम "शिक्षा मंत्रालय" हुआ, वेबसाइट और सोशल मीडिया पर भी दिखे बदलाव
- Tuesday August 4, 2020
- Written by: नेहा फरहीन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय (MoE) कर दिया गया है. यह निर्णय 29 जुलाई को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया था. मंत्रालय की वेबसाइट और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के सोशल मीडिया पेज को भी अब मानव संसाधन विकास मंत्रालय से बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है. बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' शिक्षा मंत्री हैं और संजय धोत्रे शिक्षा राज्य मंत्री हैं.
-
ndtv.in
-
स्मृति ईरानी ने नई शिक्षा नीति का किया स्वागत, कहा- इससे शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन होगा
- Thursday July 30, 2020
- Reported by: भाषा, Edited by: नेहा फरहीन
नई शिक्षा नीति को मंजूरी दे दी गई है. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Union minister Prakash Javadekar) ने बीते दिन बताया कि कैबिनेट बैठक में नई शिक्षा नीति को मंजूरी दी गई है. नई शिक्षा नीति पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि नई शिक्षा नीति से देश की शिक्षा में आमूल-चूल परिवर्तन होगा और सीखने के प्रत्येक स्तर में सुधार होगा. स्मृति ईरानी ने यह रेखांकित किया कि कैसे पिछली सरकार में मंत्री रहते हुए 2015 में वह नई शिक्षा नीति से जुड़ी व्यापक प्रक्रिया का हिस्सा रही थीं. उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘नई शिक्षा नीति 2020 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा किए गए वयापक मंथन-प्रक्रिया का फल है. 2015 में शुरू हुई उस वृहद प्रक्रिया का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हो रहा है. मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रयासों को सफल बनाने के लिए प्रकाश जावड़ेकर और रमेश पोखरियाल निशंक की शुक्रगुजार हूं.''
-
ndtv.in
-
नई शिक्षा नीति में बोर्ड एग्जाम के नियम भी बदले, अलग तरीके से तैयार होगा रिपोर्ट कार्ड
- Wednesday July 29, 2020
- Written by: नेहा फरहीन
नई शिक्षा नीति को मंजूरी दे दी गई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा से जुड़े कई बड़े बदलावों के बारे में जानकारी दी गई. इस दौरान बोर्ड एग्जाम पर भी अहम घोषणा की गई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि बोर्ड एग्जाम के लिए हर सब्जेक्ट को दो लेवल पर ऑफर किया जा सकता है. शिक्षा नीति में यह भी कहा गया है कि बोर्ड एग्जाम को दो भाग ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव में बांटा जा सकता है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि इस तरह से बोर्ड एग्जाम के लिए कई सारी नई चीजें लाई गई हैं. ये भी कहा गया कि बोर्ड एग्जाम में स्टूडेंट्स की सब्जेक्ट को लेकर सिर्फ नॉलेज को टेस्ट किया जाए. रटकर जो लिखा जाता है उसको टेस्ट करने के लिए बोर्ड एग्जाम न कराए जाएं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी नॉलेज का टेस्ट कराया जाए.
-
ndtv.in
-
नई शिक्षा नीति की घोषणा, सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा में किए बड़े बदलाव
- Wednesday July 29, 2020
- Written by: नेहा फरहीन
नई शिक्षा नीति को मंजूरी मिल गई है. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि कैबिनेट बैठक में आज नई शिक्षा नीति को मंजूरी दी गई है. उन्होंने बताया कि 34 साल से शिक्षा नीति में परिवर्तन नहीं हुआ था, इसलिए ये बेहद महत्वपूर्ण है. इसके बाद बाकायदा प्रीजेंटेशन देकर नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है. इस दौरान केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे.
-
ndtv.in
-
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नई शिक्षा नीति को मंजूरी दी, HRD मंत्रालय का नाम शिक्षा मंत्रालय होगा
- Wednesday July 29, 2020
- Reported by: भाषा
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को नई शिक्षा नीति को मंजूरी दे दी. साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय का पुन: नामकरण शिक्षा मंत्रालय किया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष के कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली समिति ने पिछले वर्ष मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को नई शिक्षा नीति का मसौदा सौंपा था. इस दौरान ही निशंक ने मंत्रालय का कार्यभार संभाला था. नई शिक्षा नीति के मसौदे को विभिन्न पक्षकारों की राय के लिये सार्वजनिक किया गया था और मंत्रालय को इस पर दो लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए. मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ नीति के मसौदे को मंजूरी मिल गई है. मंत्रालय का पुन: नामकरण शिक्षा मंत्रालय किया गया है. ’’
-
ndtv.in
-
नई शिक्षा नीति को सरकार की मंजूरी, स्कूल शिक्षा की भाषा में किया गया बड़ा बदलाव
- Wednesday July 29, 2020
- Reported by: आशीष भार्गव, Edited by: नेहा फरहीन
केंद्र सरकार ने शिक्षा से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है. नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने बुधवार को नई शिक्षा नीति को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD Ministry) का नाम बदलने का फैसला भी किया गया है. नया नाम शिक्षा मंत्रालय (MoE) ही किया जा सकता है. वहीं, नई शिक्षा नीति (New Education Policy) में भाषा को लेकर अहम बदलाव किए गए हैं. इस नीति में बहुभाषावाद (Multilingualism) और भाषा की शक्ति पर खास जोर दिया गया है.
-
ndtv.in
-
मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम शिक्षा मंत्रालय रखा जा सकता है, कैबिनेट में फैसले की संभावना
- Wednesday July 29, 2020
- Reported by: अखिलेश शर्मा, Edited by: तूलिका कुशवाहा
मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम शिक्षा मंत्रालय रखा जा सकता है, ऐसी जानकारी मिल रही है. खबर है कि कैबिनेट की मीटिंग में इस पर फैसला लिया जा सकता है. संभावना है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय रखा जा सकता है.
-
ndtv.in
-
स्कूलों के लिए अब आएगा नया सिलेबस, HRD मंत्रालय ने NCERT को दिए किताबों में बदलाव के आदेश
- Thursday June 25, 2020
- Reported by: भाषा
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कहा है कि स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा (एनसीएफ) में 15 साल बाद बदलाव किया जा रहा है और नई रूपरेखा का मसौदा दिसंबर तक तैयार हो जाएगा. वहीं, नया पाठ्यक्रम अगले साल मार्च तक तैयार हो जाने की संभावना है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘स्कूली शिक्षा के लिए नया पाठ्यक्रम तैयार करने का काम शुरू हो चुका है. एनसीईआरटी (NCERT) से उम्मीद की जाएगी कि वह नए पाठ्यक्रम के मुताबिक किताबों में जरूरी बदलाव करें. स्कूली शिक्षा के लिए इस प्रक्रिया की शुरुआत विषयों के विशेषज्ञ करेंगे और दिसंबर 2020 तक अंतरिम रिपोर्ट देंगे. नया पाठ्यक्रम मार्च 2021 तक तैयार होने की संभावना है.’’
-
ndtv.in
-
"स्टूडेंट्स का ख्याल है तो स्थगित करें JEE Main और NEET एग्जाम", छात्रों की HRD मंत्री से अपील
- Friday June 19, 2020
- Written by: नेहा फरहीन
देश में कोरोनावायरस संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए जेईई मेन (JEE Main 2020) और नीट (NEET 2020 Exam) की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं. दरअसल, बीते दिन 18 जून को मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता स्टूडेंट्स की सेहत और अच्छी क्लाफिकेशन है. HRD मंत्री के इस ट्वीट के बाद से ही सोशल मीडिया पर नीट (NEET 2020 Exam) और जेईई मेन (JEE Main 2020) की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं.