Sports | रविवार अगस्त 3, 2014 02:59 PM IST भारत ने स्कॉटलैंड में चल रहे 20वें राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका में पांचवां स्थान कायम कर रखा है। भारत ने अब तक 14 स्वर्ण, 28 रजत और 19 कांस्य सहित कुल 61 पदक जीते हैं। शनिवार को भारत को एक स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य प्राप्त हुए।