विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2014

राष्ट्रमंडल खेल पदक तालिका में भारत पांचवें स्थान पर

ग्लासगो:

भारत ने स्कॉटलैंड में चल रहे 20वें राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका में पांचवां स्थान कायम कर रखा है।

भारत ने अब तक 14 स्वर्ण, 28 रजत और 19 कांस्य सहित कुल 61 पदक जीते हैं। शनिवार को भारत को एक स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य प्राप्त हुए।

वहीं, इंग्लैंड 56 स्वर्ण पदकों के साथ पहले स्थान पर कायम है। इंग्लैंड ने 54 रजत और 53 कांस्य सहित अब तक कुल 163 पदक जीते हैं।

दूसरे स्थान पर फिसले ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 44 स्वर्ण, 42 रजत और 45 कांस्य के साथ 131 पदक जीते हैं।

कनाडा तीसरे पायदान पर है। कनाडा ने 31 स्वर्ण, 16 रजत और 34 कांस्य पदक जीते हैं। मेजबान स्कॉटलैंड ने कुल 52 पदक जीते हैं जिसमें 19 स्वर्ण, 14 रजत और 19 कांस्य हैं।

पदक तालिका :

1. इंग्लैंड : 56 स्वर्ण, 54 रजत, 53 कांस्य (163 पदक)

2. ऑस्ट्रेलिया : 44 स्वर्ण, 42 रजत, 45 कांस्य (131 पदक)

3. कनाडा : 31 स्वर्ण, 16 रजत, 34 कांस्य (81 पदक)

4. स्कॉटलैंड : 19 स्वर्ण, 14 रजत, 19 कांस्य (52 पदक)

5. भारत : 14 स्वर्ण,  28 रजत, 19 कांस्य (61 पदक)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राष्ट्रमंडल खेल, भारतीयों को मेडल, भारत का स्थान, ग्लासगो खेल 2014, Commonwealth Games 2014, Medals To India, Glasgov Games 2014
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com