India | Written by: सूर्यकांत पाठक |शनिवार सितम्बर 18, 2021 06:20 PM IST पंजाब (Punjab) में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu)और अमरिंदर सिंह (Amrinder Singh) के बीच लंबे अरसे से चल रही कलह की परिणति में केप्टन अमरिंदर सिंह का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे हो गया. पंजाब कांग्रेस में चला घमासान क्या अब समाप्त हो जाएगा? पंजाब सरकार का नेतृत्व अब किसके हाथ में जाएगा, यह एक बड़ा सवाल है जिसका जवाब कांग्रेस आलाकमान ही दे सकता है. सूत्रों के मुताबिक अमरिंदर सिंह की जगह लेने वालों में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar), पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख प्रताप सिंह बाजवा और बेअंत सिंह के पोते और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू तो दावेदार हैं ही, नवजोत सिंह सिद्धू भी इस दौड़ में शामिल हैं.