विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2020

विंबलडन टूर्नामेंट रद्द होने से आयोजकों को बीमा कंपनी से मिलेगी इतनी मोटी रकम

इस सयम फैली भयंकर बीमारी कोरोनावायरस के कारण यह फैसला लिया गया है. 1945 के बाद से यह पहली बार है कि यह टूर्नामेंट रद्द किया गया है. इससे पहले दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इसे रद्द किया गया था. 

विंबलडन टूर्नामेंट रद्द होने से आयोजकों को बीमा कंपनी से मिलेगी इतनी मोटी रकम
विंबलडन का लोगो
लंदन:

कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के कारण विंबलडन 2020 को रद्द किया जा चुका है, लेकिन इसके आयोजक ऑल इंग्लैंड क्लब (एईएलटीसी) को बीमा के रूप में मोटी रकम मिलने की संभावना है. क्लब ने कहा कि वह एक साथ उन दावा को करने की प्रक्रिया में है, जिससे इस टूर्नामेंट के आयोजकों को मोटी रकम बीमा के तौर पर मिले. विंबलडन चैम्पियनशिप-2020 को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है. एईएलटीसी ने कहा कि यह टूर्नामेंट अब 28 जून से 11 जुलाई, 2021 के बीच आयोजित किया जाएगा.

इस सयम फैली भयंकर बीमारी कोरोनावायरस के कारण यह फैसला लिया गया है. 1945 के बाद से यह पहली बार है कि यह टूर्नामेंट रद्द किया गया है. इससे पहले दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इसे रद्द किया गया था. 

एईएलटीसी ने एक बयान में कहा, " हमें बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि ऑल इंग्लैंड क्लब और प्रबंधन समिति ने यह फैसला किया है कि चैम्पियनशिप-2020 को इस साल रद्द किया जाता है, जिसका कारण कोरोनावायरस है. 134वीं चैम्पियनशिप अब 28 जून से 11 जुलाई 2021 के बीच खेली जाएगी. हमें बीमा से 10 करोड़ पाउंड मिलने की संभावना है.

VIDEO: विराट कोहली ने कुछ दिन पहले ही करियर को लेकर बड़ा ऐलान किया था.

बयान में कहा गया है कि, " इसके रद्द होने का परिणाम इससे जुड़े लोग, जिनमें खिलाड़ी भी शामिल हैं, पर क्या होगा, हमने इस बारे में सोच लिया है और इसके लिए हम रणनीति बना रहे हैं. यह लॉयल स्टाफ पर भी लागू होता है, जिनके साथ हम जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाते हैं"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com