विज्ञापन

Windows 11 यूजर्स की हुई मौज! अब जहां मर्जी वहां रखें टास्कबार, आया जबरदस्त फीचर

Microsoft का कहना है कि इसका उद्देश्य Windows 11 को ज्यादा यूजर-फ्रेंडली और पर्सनलाइज्ड बनाना है ताकि हर व्यक्ति अपनी पसंद के अनुसार इंटरफेस सेट कर सके.

Windows 11 यूजर्स की हुई मौज! अब जहां मर्जी वहां रखें टास्कबार, आया जबरदस्त फीचर
ऐसे बदलें Windows 11 में Taskbar की Position

Microsoft ने आखिरकार Windows 11 यूजर्स की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी कर दी है. कंपनी ने Windows Insider Program के Experimental चैनल में नया अपडेट जारी किया है, जिसमें अब यूजर्स टास्कबार को स्क्रीन पर कहीं भी मूव कर सकते हैं और Start Menu का साइज भी बदल सकते हैं. इस अपडेट के बाद Windows 11 पहले से ज्यादा कस्टमाइजेशन और फ्लेक्सिबिलिटी देने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम बनता दिखाई दे रहा है.

अब तक Windows 11 में टास्कबार केवल स्क्रीन के नीचे दिखाई देती थी. कई यूजर्स को यह सीमित विकल्प पसंद नहीं आ रहा था, क्योंकि पुराने Windows वर्जन में टास्कबार को ऊपर, बाईं या दाईं तरफ लगाने का विकल्प मिलता था. Microsoft ने अब यूजर्स की इसी मांग को पूरा करते हुए movable taskbar फीचर वापस ला दिया है.

अब स्क्रीन पर कहीं भी लगा सकेंगे Taskbar

नए Experimental build के बाद यूजर्स अब अपनी जरूरत के हिसाब से टास्कबार को स्क्रीन के किसी भी हिस्से में रख सकते हैं. यानी अब टास्कबार को ऊपर, बाईं तरफ, दाईं तरफ या नीचे कहीं भी सेट किया जा सकता है.

यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी माना जा रहा है जो बड़े मॉनिटर या मल्टी-स्क्रीन सेटअप का इस्तेमाल करते हैं. कई प्रोफेशनल यूजर्स अपने काम के अनुसार अलग-अलग टास्कबार पोजिशन पसंद करते हैं और अब उन्हें Windows 11 में भी वही सुविधा मिलने वाली है.

Microsoft का कहना है कि इसका उद्देश्य Windows 11 को ज्यादा यूजर-फ्रेंडली और पर्सनलाइज्ड बनाना है ताकि हर व्यक्ति अपनी पसंद के अनुसार इंटरफेस सेट कर सके.

मिल रहा है Free में iPhone 17! ये अमेरिकन कंपनी दे रही फ्री iPhone, लेकिन इस बड़ी शर्त को पढ़ना न भूलें!

ऐसे बदलें Windows 11 में Taskbar की Position

नई सेटिंग का इस्तेमाल करना काफी आसान है. यूजर को सबसे पहले Settings खोलनी होगी. इसके बाद Personalization सेक्शन में जाना होगा और फिर Taskbar विकल्प चुनना होगा. यहां Taskbar Behaviors सेक्शन के अंदर जाकर यूजर अपनी पसंद के अनुसार टास्कबार की पोजिशन बदल सकता है.

अब यूजर चाहें तो टास्कबार को स्क्रीन के ऊपर रख सकते हैं, या फिर पुराने Windows की तरह बाईं तरफ भी लगा सकते हैं. इसके अलावा टास्कबार आइकन की alignment बदलने का विकल्प भी दिया गया है. इससे ऐप आइकन किस तरह दिखाई देंगे, उसे भी यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर सकेगा.

Start Menu को भी कर सकेंगे Resize

इस अपडेट का दूसरा बड़ा फीचर resizable Start Menu है. अब यूजर्स Start Menu को छोटा या बड़ा कर सकते हैं. पहले Start Menu का आकार फिक्स रहता था, लेकिन अब इसे अपनी स्क्रीन और काम के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकेगा.

अगर किसी यूजर को ज्यादा ऐप्स एक साथ देखने हैं, तो वह Start Menu को बड़ा कर सकता है. वहीं छोटे स्क्रीन वाले यूजर्स compact layout का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Start Menu का साइज बदलने के लिए यूजर को केवल Start Menu खोलना होगा और उसके किनारों को drag करके उसका आकार बढ़ाना या घटाना होगा.

Laptop की दुनिया में बड़ा धमाका! आ रही है Google की 'Googlebook', जानिए क्या-क्या होंगे फीचर्स

Microsoft ने Start Menu के अंदर और भी ज्यादा कंट्रोल जोड़े हैं. अब यूजर 'Pinned', 'Recent' और 'All' सेक्शन को अलग-अलग show या hide कर सकते हैं. इससे Start Menu ज्यादा साफ और व्यवस्थित दिखाई देगा.

कंपनी ने 'Recommended' सेक्शन का नाम बदलकर 'Recent” कर दिया है. Microsoft के अनुसार नया नाम वहां दिखाई देने वाले कंटेंट को ज्यादा सही तरीके से दर्शाता है, क्योंकि इसमें हाल ही में इस्तेमाल किए गए ऐप्स और फाइल्स दिखाई देती हैं.

Microsoft ने इस अपडेट में एक नया privacy feature भी जोड़ा है. अब यूजर Start Menu से अपना अकाउंट नाम और प्रोफाइल फोटो छिपा सकते हैं. यह फीचर खासतौर पर ऑनलाइन मीटिंग और स्क्रीन शेयरिंग के दौरान काफी उपयोगी होगा.

कई बार लोग मीटिंग के दौरान स्क्रीन शेयर करते समय अपनी निजी जानकारी नहीं दिखाना चाहते. ऐसे में यह नया फीचर यूजर्स की प्राइवेसी को बेहतर बनाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com