Vivo अगली फ्लैगशिप सीरीज Vivo X500 पर तेजी से काम कर रही है, जो इस साल के अंत तक आ सकती है. इस सीरीज की सबसे बड़ी खबर यह है कि इस बार लाइनअप में एक नया और बेहद प्रीमियम मॉडल शामिल होने जा रहा है, जिसका नाम Vivo X500 Pro Max होगा. इस फोन में न सिर्फ DSLR जैसा कैमरा सेटअप मिलेगा, बल्कि इसमें एक ऐसी मॉन्स्टर बैटरी मिलने वाली है जो स्मार्टफोन इंडस्ट्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी.

आ रही है 8,000 mAh की मॉन्स्टर बैटरी
Vivo X500 Pro Max में 8,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो इसे बाजार का सबसे पावरफुल बैटरी वाला फ्लैगशिप फोन बना देगी. यह कंपनी के पुराने मॉडल्स के मुकाबले बहुत बड़ा अपग्रेड होगा.
बिना बेजल्स वाली चमचमाती 2K स्क्रीन
लीक्स की मानें तो Vivo X500 Pro Max में 6.85-इंच का एक बड़ा फ्लैट OLED पैनल दिया जाएगा, जिसे मशहूर डिस्प्ले मेकर कंपनी BOE द्वारा तैयार किया जा रहा है. इस स्क्रीन में आपको क्रिस्टल क्लियर 2K रेजोल्यूशन और बेहद स्मूथ 144 Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा. सबसे खास बात यह है कि इसमें नई LIPO पैकेजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे फोन की स्क्रीन के Bezels न के बराबर हो जाएंगे और फोन का साइज बड़ा किए बिना ही आपको एक बड़ी स्क्रीन का मजा मिलेगा.

200MP कैमरे से होगी असली फोटोग्राफी
रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके रियर पैनल पर तीन धांसू कैमरे मिलेंगे. प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा, जिसमें सोनी का नया LOFIC तकनीक वाला बड़ा 1/1.28-इंच का Sony LYT-838 सेंसर इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा, ज़ूमिंग के लिए इसमें एक विशाल 1/1.4-इंच सेंसर वाला 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा, जो दूर की फोटो को भी बिना क्वालिटी खोए कैप्चर करेगा. वाइड शॉट्स के लिए 50MP का सोनी IMX8-सीरीज का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी मौजूद रहेगा.
लीक हो गया Apple के पहले फोल्डेबल फोन का लुक, देखें Photos
2nm चिपसेट के साथ सुपरफास्ट परफॉर्मेंस
Vivo X500 Pro Max में दुनिया का सबसे एडवांस प्रोसेसर दिया जा सकता है. लीक्स के मुताबिक, Vivo X500 Pro Max में मीडियाटेक का अपकमिंग Dimensity 9600-सीरीज का चिपसेट मिलेगा, जो बेहद आधुनिक 2nm प्रोसेस पर तैयार किया जा रहा है. यह चिपसेट न सिर्फ फोन को सुपरफास्ट स्पीड देगा, बल्कि 8,000 mAh की बैटरी के साथ मिलकर फोन की पावर एफिशिएंसी को भी कई गुना बढ़ा देगा, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान फोन बिल्कुल भी हैंग या गर्म नहीं होगा.
कब होगा लॉन्च?
VIVO फैंस को इस स्मार्टफोन के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपनी इस धमाकेदार Vivo X500 सीरीज को साल 2026 की चौथी तिमाही (Q4 2026) यानी अक्टूबर से दिसंबर के बीच मार्केट में उतार सकती है. शुरुआत में इसे चीन में लॉन्च किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं