विज्ञापन

Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च, कम कीमत में मिल रहा है प्रीमियम लुक और दमदार बैटरी

Galaxy F70e 5G स्मार्टफोन लेटेस्ट One UI 8 पर चलता है और इसमें 6 जेनरेशन के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे. Samsung Knox Vault EAL5+ सर्टिफाइड सिक्योरिटी देता है, जिससे पर्सनल डेटा सुरक्षित रहता है. 

Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च, कम कीमत में मिल रहा है प्रीमियम लुक और दमदार बैटरी

Samsung ने Galaxy F70e 5G को भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया है. यह नई Galaxy F70 Series का पहला स्मार्टफोन है, जिसे खासतौर पर Gen Z यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यह फोन उन लोगों के लिए है जो रोज़ाना सोशल मीडिया कंटेंट बनाना पसंद करते हैं. Samsung ने इस डिवाइस में शानदार कैमरा एक्सपीरियंस, अल्ट्रा स्मूद डिस्प्ले और प्रीमियम लेदर फिनिश पर खास फोकस किया है. और क्या-क्या Galaxy F70e 5G में चलिए जानते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Galaxy F70e 5G का कैमरा
Galaxy F70e 5G में 50MP का हाई-रिज़ॉल्यूशन मेन कैमरा दिया गया है, जिससे लैंडस्केप, सनसेट, स्ट्रीट सीन और कैंडिड मोमेंट्स शानदार डिटेल और नेचुरल कलर्स के साथ कैप्चर होते हैं. इसमें नाइट मोड की मदद से कम रोशनी में भी ब्राइट और डिटेल्ड फोटोज़ ली जा सकती हैं. 8MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए बेहतरीन है.

Galaxy F70e 5G का डिस्प्ले
Galaxy F70e 5G में 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसकी वजह से स्क्रॉलिंग बेहद स्मूद लगती है और ऐप्स, वेब पेज और गेम्स पर रिस्पॉन्स तेज़ मिलता है. हाई ब्राइटनेस मोड की वजह से तेज धूप में भी स्क्रीन साफ और ब्राइट दिखाई देती है. वीडियो देखने, सोशल मीडिया चलाने या गेम खेलने के दौरान यह डिस्प्ले शार्प और इमर्सिव एक्सपीरियंस देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Galaxy F70e 5G का डिजाइन
Galaxy F70e 5G के बैक पैनल पर प्रीमियम लेदर पैटर्न फिनिश दी गई है. सिर्फ 8.2mm पतला होने की वजह से यह फोन हाथ में पकड़ने में काफी आरामदायक लगता है. IP54 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग इसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए सुरक्षित बनाती है. यह स्मार्टफोन लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध है.

इसके अलावा Galaxy F70e 5G स्मार्टफोन लेटेस्ट One UI 8 पर चलता है और इसमें 6 जेनरेशन के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे. Samsung Knox Vault EAL5+ सर्टिफाइड सिक्योरिटी देता है, जिससे पर्सनल डेटा सुरक्षित रहता है. 

बता दें, Galaxy F70e 5G 17 फरवरी से Samsung.com, Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com