विज्ञापन
This Article is From May 10, 2019

Samsung Galaxy A9 (2018) और Galaxy A7 (2018) की कीमतों में 3,000 रुपये की कटौती

Samsung Galaxy A7 (2018) और Samsung Galaxy A9 (2018) मिड-रेंज स्मार्टफोन हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) 6 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है, जबकि सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है।

Samsung Galaxy A9 (2018) और Galaxy A7 (2018) की कीमतों में 3,000 रुपये की कटौती
Samsung Galaxy A9 (2018) चार रियर कैमरों के साथ आता है

Samsung Galaxy A9 (2018) और Samsung Galaxy A7 (2018) भारत में सस्ते हो गए हैं। कंपनी ने चुपचाप दोनों ही स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती कर दी है। Samsung की आधिकारिक ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर ये हैंडसेट नई कीमतों में उपलब्ध हैं। दूसरी तरफ, मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने जानकारी दी है कि Samsung Galaxy A9 (2018) और Galaxy A7 (2018) ऑफलाइन स्टोर में भी सस्ते हो गए हैं। ज्ञात हो कि इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) की कीमत जनवरी में कम की गई थी। वहीं, Galaxy A9 (2018) के दाम में अप्रैल महीने में कटौती की गई।

कंपनी की वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, Samsung Galaxy A9 (2018) के 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 25,990 रुपये होगी। पहले इस वेरिएंट का दाम 28,990 रुपये था। इसका 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट अब 28,990 रुपये में बिकेगा। पहले दाम 31,990 रुपये था। Samsung Galaxy A9 (2018) को बीते साल नवंबर में 36,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।

दूसरी तरफ, Samsung Galaxy A7 (2018) के 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट को 15,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इसकी पुरानी कीमत 18,990 रुपये थी। इस हैंडसेट के 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल को 19,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इसकी पुरानी कीमत 22,990 रुपये है। याद रहे कि बीते साल सितंबर महीने में Samsung Galaxy A7 (2018) को 23,990 रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा गया था।

हमने नई कीमतों के संबंध में Samsung को संपर्क किया है। और जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।

याद रहे कि Samsung Galaxy A7 (2018) और Samsung Galaxy A9 (2018) मिड-रेंज स्मार्टफोन हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) 6 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है, जबकि सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है। दोनों ही फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

Samsung Galaxy A9 (2018) चार रियर कैमरों के साथ आता है, जबकि Galaxy A7 (2018) तीन रियर कैमरे वाला हैंडसेट है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
जासूसी उपग्रह तकनीक से पानी में मच्छरों के लार्वा पता लगा रहा है एक भारतीय स्टार्टअप
Samsung Galaxy A9 (2018) और Galaxy A7 (2018) की कीमतों में 3,000 रुपये की कटौती
Google मैप्स लाया नया फीचर, कोरोना से लोगों को बचाने में कुछ इस तरह करेगा मदद
Next Article
Google मैप्स लाया नया फीचर, कोरोना से लोगों को बचाने में कुछ इस तरह करेगा मदद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com