- Jio के 999 रुपये के प्लान में 98 दिन की वैधता
- Google AI Pro और Unlimited 5G का फायदा
- JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा मुफ्त
अगर आप लंबी वैधता वाला प्रीपेड प्लान चाहते हैं और Jio के 5G नेटवर्क का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो Reliance Jio का 999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. यह प्लान करीब 100 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS के अलावा Google AI Pro और JioHotstar Mobile जैसे अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं. हालांकि, जिन यूजर्स को 5G या AI सेवाओं की जरूरत नहीं है, उनके लिए यह प्लान उतना उपयोगी नहीं हो सकता.
Jio का 999 रुपये का प्लान
Reliance Jio के 999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 98 दिनों की वैधता मिलती है. प्लान में रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन दिए जाते हैं. इस तरह पूरे प्लान के दौरान यूजर्स को कुल 196GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. तय डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है.
Unlimited 5G और Google AI Pro का फायदा
इस प्लान के साथ पात्र यूजर्स को Unlimited 5G Data का लाभ भी मिलता है. इसके अलावा प्लान में Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. इसके तहत यूजर्स को 18 महीने तक Gemini Pro का एक्सेस और 5TB (5000GB) Google Cloud Storage मिलता है. साथ ही Google के AI टूल्स, जैसे Nano Banana समेत अन्य सुविधाओं का भी लाभ दिया जाता है.
JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी शामिल
Jio के 999 रुपये वाले प्लान के साथ JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है. हालांकि कंपनी ने बताया है कि Google AI Pro और JioHotstar Mobile का लाभ जारी रखने के लिए यूजर्स को भविष्य में कम से कम 349 रुपये या उससे अधिक के प्रीपेड प्लान से रिचार्ज कराते रहना होगा.
किसके लिए बेस्ट है ये प्लान?
अगर आप रोजाना ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं, लंबी वैधता चाहते हैं और Jio के 5G नेटवर्क के साथ Google AI Pro जैसी प्रीमियम सेवाओं का फायदा उठाना चाहते हैं, तो 999 रुपये का ये प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकता है. वहीं केवल कॉलिंग या कम डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए कंपनी के सस्ते प्लान ज्यादा बेहतर साबित हो सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं