Redmi Y3 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, टीज़र आया सामने

Redmi Y3 के बारे में जानकारी बीते महीने से ही मिलनी शुरू हो गई थी। अब पता चला है कि सेल्फी के दीवानों के लिए बना यह हैंडसेट भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है।

Redmi Y3 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, टीज़र आया सामने

खास बातें

  • Redmi Y2 का अपग्रेड होगा यह स्मार्टफोन
  • Redmi Y3 में सैमसंग का 32 मेगापिक्सल ISOCELL Bright GD1 इमेज सेंसर होगा
  • अभी रेडमी वाई3 के बारे में और कोई जानकारी नहीं मिली है

Redmi Y3 के बारे में जानकारी बीते महीने से ही मिलनी शुरू हो गई थी। अब पता चला है कि सेल्फी के दीवानों के लिए बना यह हैंडसेट भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन को अभी आधिकारिक तौर पर पेश नहीं किया गया है। चीन में भी इस हैंडसेट के टीज़र सामने आए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी द्वारा Xiaomi Redmi Y3 को भारत के साथ चीनी मार्केट में भी उतारा जाएगा। टीज़र से इशारा मिला है कि फोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर के साथ आएगा। याद रहे कि Xiaomi ने हाल ही में भारतीय मार्केट में Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro को उतारा था।

Redmi India ने एक टीज़र ट्वीट किया है जिससे पता चला है कि नया रेडमी फोन भारत में जल्द आएगा। इस ट्वीट में इस्तेमाल किए गए वीडियो में कंपनी के प्रमुख मनु कुमार जैन सेल्फी लेते हुए नज़र आ रहे हैं। मनु कुमार जैन ने बताया है कि उन्होंने अपने सहकर्मियों के साथ 32 सेल्फी ली है। यह संभवतः 32 मेगापिक्सल वाले सेल्फी सेंसर की ओर इशारा है Redmi India के ट्वीट में #YYY हैशटैग पर ज़ोर दिया गया है जो बताता है कि ‘Y' सीरीज़ का फोन जल्द लॉन्च होगा।

चीन में Redmi के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने वीबो पर पुष्टि की है कि 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाले एक रेडमी फोन पर काम चल रहा है। उन्होंने यूज़र्स से फोन के नाम का अनुमान लगाने को कहा। ये सारी जानकारियां Redmi Y2 के अपग्रेड की ओर इशारा हैं। वैसे, चीनी मार्केट में इस फोन को Redmi S3 के नाम से लाया जाएगा।

Redmi Y3 में सैमसंग का 32 मेगापिक्सल ISOCELL Bright GD1 इमेज सेंसर का इस्तेमाल होगा। इस सेंसर को बीते साल ही लॉन्च किया जा चुका है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

नामी टिप्सटर इशान अग्रवाल ने हाल ही में दावा किया था कि भारतीय मार्केट में जल्द ही शाओमी रेडमी वाई3 को उतारा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा था कि Redmi 7 और Redmi 7A भी लॉन्च से बहुत दूर नहीं है। मज़ेदार बात यह है कि Redmi Y3 को बीते महीने वाई-फाई एलायंस की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित MIUI 10 पर चल रहा था।