Redmi Note 7 सीरीज़ का अनोखा कीर्तिमान, दुनियाभर में बिके 1 करोड़ से ज्यादा हैंडसेट

Xiaomi आज चीनी मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन Redmi K20 को लॉन्च करेगी। इससे पहले चीनी कंपनी ने बड़ा खुलासा किया है। शाओमी का दावा है कि वह ग्लोबल मार्केट में रेडमी नोट 7 सीरीज़ के 1 करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचने में सफल रही है।

Redmi Note 7 सीरीज़ का अनोखा कीर्तिमान, दुनियाभर में बिके 1 करोड़ से ज्यादा हैंडसेट

Redmi Note 7 सीरीज़ का अनोखा कीर्तिमान, दुनियाभर में बिके 1 करोड़ से ज्यादा हैंडसेट

खास बातें

  • '48 Megapixel Camera' वाला स्मार्टफोन है Redmi Note 7 Pro
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस है रेडमी नोट 7 प्रो
  • Redmi Note 7 की भारत में शुरुआती कीमत 9,999 रुपये

Xiaomi आज चीनी मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन Redmi K20 को लॉन्च करेगी। इससे पहले चीनी कंपनी ने बड़ा खुलासा किया है। शाओमी का दावा है कि वह ग्लोबल मार्केट में रेडमी नोट 7 सीरीज़ के 1 करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचने में सफल रही है। बता दें कि इन फोन को लॉन्च हुए चार महीने से ज़्यादा का वक्त बीत चुका है। Xiaomi के सीईओ ली जून और अन्य अधिकारियों ने इस कीर्तिमान का ऐलान ट्विटर पर किया है।

ली जून द्वारा अपने वीबो अकाउंट पर साझा किए गए पोस्ट के मुताबिक, Redmi Note 7 सीरीज़ के स्मार्टफोन दुनियाभर के यूज़र्स के बीच लोकप्रिय रहे हैं। इस वजह से ही लॉन्च होने के 4 महीने के भीतर ग्लोबल मार्केट में 1 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट बिक चुके हैं।

ये आंकड़ें चौंकाने वाले नहीं लगते हैं। क्योंकि Redmi Note 7 सीरीज़ के स्मार्टफोन भी भारत में बेहद ही लोकप्रिय रहे हैं। Gadgets 360 ने इस महीने ही आपको बताया था कि भारतीय मार्केट में ही रेडमी नोट 7 सीरीज़ के 20 लाख से ज़्यादा हैंडसेट बिक चुके हैं।

Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro भारतीय मार्केट में फरवरी महीने में उतारे गए थे। दोनों ही हैंडसेट बेहद ही लोकप्रिय साबित हुए हैं। हर फ्लैश सेल के दौरान रेडमी नोट 7 प्रो तो चंद मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हो जाता है।

Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 की भारत में कीमत

शाओमी ने Redmi Note 7 Pro (रिव्यू) के दो वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। ग्राहक रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वर्ज़न की कीमत 16,999 रुपये है। यह नेप्ट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।

भारत में Redmi Note 7 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। Redmi Note 7 को तीन कलर वेरिएंट में उतारा गया है- ओनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सफायर ब्लू।

Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro दोनों ही हैंडसेट को फ्लिपकार्ट (Flipkart), Mi.com और मी होम स्टोर पर बेचा जाता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रेडमी नोट 7 हैंडसेट फुल-एचडी+ डिस्प्ले, वाटरड्रॉप नॉच, स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। 48 मेगापिक्सल कैमरे से लैस रेडमी नोट 7 प्रो डुअल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आता है। Redmi Note 7 Pro में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।