Oppo ने अपनी नई K15 Pro सीरीज को चीन में 1 अप्रैल को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में दो स्मार्टफोन शामिल हैं Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+. इन दोनों डिवाइसेस के साथ Oppo Watch X3 भी लॉन्च किया गया है. यह नई सीरीज पिछले महीने भारत में लॉन्च हुए K14 के बाद आई है और इसमें कई बड़े अपग्रेड देखने को मिलते हैं.
Oppo K15 Pro+ में 6.78 इंच का बड़ा Full-HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसकी ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है.

Oppo K15 Pro+
वहीं, Oppo K15 Pro में थोड़ा छोटा 6.59 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स ब्राइटनेस दी गई है. दोनों फोन स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देते हैं, जो गेमिंग और वीडियो देखने के लिए शानदार हैं.
परफॉर्मेंस के मामले में Oppo ने दोनों फोन में अलग-अलग पावरफुल प्रोसेसर दिए हैं. Oppo K15 Pro+ में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिलता है, जबकि K15 Pro में Dimensity 8500 Super प्रोसेसर दिया गया है.
दोनों स्मार्टफोन्स में 12GB RAM दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग बहुत स्मूद होती है. स्टोरेज की बात करें तो Pro+ मॉडल में 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है, जबकि Pro मॉडल में UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है.
इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है. Oppo K15 Pro+ में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
ये भी पढ़ें - पुराना या अजीबोगरीब Email ID अब बदल सकेंगे आप, Gmail यूजर्स का मिला बेहद खास अपडेट
वहीं, Oppo K15 Pro में 7,500mAh बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. इसका मतलब है कि आप लंबे समय तक बिना चार्ज किए फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर जल्दी चार्ज भी कर सकते हैं.
दोनों स्मार्टफोन्स में नया एक्टिव कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाता है. यह फीचर खासकर गेमिंग के दौरान बहुत काम आता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलते हैं, जो लेटेस्ट फीचर्स और स्मूद एक्सपीरियंस देता है.
Oppo K15 Pro+ की कीमत करीब 47,000 रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 57,000 रुपये तक जाती है. वहीं, Oppo K15 Pro की शुरुआती कीमत लगभग 41,000 रुपये है और इसका टॉप वेरिएंट करीब 47,000 रुपये में मिलता है.
कलर ऑप्शन की बात करें तो Pro+ तीन रंगों में आता है Cyber Wings, Origin Grey और Photodust. जबकि Pro मॉडल चार रंगों में उपलब्ध है. यह दोनों स्मार्टफोन 3 अप्रैल से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे और Oppo की ऑनलाइन स्टोर से खरीदे जा सकेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं