Oppo ने अपने आने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N6 की पहली झलक दिखा दी है. कंपनी ने एक टीजर वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में इस नए फ्लैगशिप फोन का डिजाइन और कुछ फीचर्स साफ दिखाई दिए हैं. Pete Lau, जो Oppo के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर हैं ने बताया कि कंपनी ने इस फोन में खास तौर पर दो चीजों पर ज्यादा काम किया गया है - फोन की मजबूती और कैमरा सिस्टम. उनके अनुसार इस फोन में स्क्रीन क्रीज़ कंट्रोल में बड़ा सुधार किया गया है, साथ ही कैमरा सिस्टम में भी बड़े अपग्रेड दिया गया है.

Oppo Find N6 का डिजाइन
Oppo Find N6 काफी हद तक पिछले साल लॉन्च हुए Oppo Find N5 जैसा ही है. यानी यह फोन एक बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन के साथ आएगा, जिसमें फोन को खोलने पर बड़ी स्क्रीन मिलती है और बंद करने पर यह सामान्य स्मार्टफोन जैसा दिखाई देता है. यह फोन तीन रंगों में आ सकता है गोल्डन ऑरेंज, ओरिजिनल टाइटेनियम और डीप ब्लैक. इन रंगों से यह साफ है कि कंपनी इस फोन को प्रीमियम लुक देने की कोशिश कर रही है.
कंपनी ने अपनी कैमरा पार्टनरशिप Hasselblad के साथ बरकरार रखी है. इस बार फ्लैश को कैमरा मॉड्यूल के अंदर रखने की बजाय फोन के ऊपर बाईं तरफ अलग से रखा गया है. टीजर वीडियो में फोन को पूरी तरह खोलकर भी दिखाया गया है, जिसमें अंदर की स्क्रीन पर क्रीज़ बहुत हल्की दिखाई देती है.

200MP कैमरा
Oppo Find N6 में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा. यह कैमरा Hasselblad के साथ मिलकर विकसित किया गया है, जो बेहतर फोटो क्वालिटी और कलर ट्यूनिंग के लिए जाना जाता है. हालांकि अभी पूरे कैमरा सेटअप की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इस फोन में हाई-एंड फोटोग्राफी फीचर्स मिल सकते हैं. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में अक्सर कैमरा सिस्टम थोड़ा कमजोर होता है, लेकिन Oppo इस बार इसे बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है.
Oppo AI Pen का सपोर्ट
Oppo Find N6 में नए Oppo AI Pen का सपोर्ट दिया जाएगा. यह एक स्टाइलस पेन होगा जिसकी मदद से यूजर्स बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन पर लिख सकते हैं, नोट्स बना सकते हैं या ड्राइंग कर सकते हैं.
Oppo Find N6 की लॉन्च डेट
Oppo Find N6 को चीन में 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. कंपनी की वेबसाइट इसे ग्लोबल लॉन्च बता रही है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह फोन किन-किन देशों में उपलब्ध होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं