विज्ञापन

Oppo A6s 5G भारत में लॉन्च: 6,500mAh बैटरी और 50MP कैमरे से है लैस, जानें क्या है कीमत

Oppo A6s 5G की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये रखी गई है, जिसमें आपको 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 20,999 रुपये में आता है.

Oppo A6s 5G भारत में लॉन्च: 6,500mAh बैटरी और 50MP कैमरे से है लैस, जानें क्या है कीमत

चीन की स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A6s 5G लॉन्च कर दिया है. यह फोन खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो कम बजट में एक अच्छा और बैलेंस्ड स्मार्टफोन चाहते हैं. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी और अच्छा कैमरा सेटअप है. Oppo की A6 सीरीज में यह तीसरा फोन है, इससे पहले Oppo A6 5G और Oppo A6 Pro 5G भी लॉन्च हो चुके हैं.

Oppo A6s 5G की कीमत
Oppo A6s 5G की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये रखी गई है, जिसमें आपको 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 20,999 रुपये में आता है. यह स्मार्टफोन Amazon, Flipkart, Oppo के ऑफिशियल स्टोर और ऑफलाइन रिटेल शॉप्स पर उपलब्ध है. यह फोन Aurora Gold और Plum Purple जैसे आकर्षक रंगों में आता है. कंपनी ग्राहकों को 1,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक और 3 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑफर भी दे रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

Oppo A6s 5G का डिस्प्ले
Oppo A6s 5G में 6.75 इंच की बड़ी LCD स्क्रीन दी गई है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है. इसका मतलब है कि स्क्रीन काफी स्मूद चलेगी, चाहे आप गेम खेलें या सोशल मीडिया चलाएं. इसके साथ ही फोन में 1125 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम और हल्के-फुल्के गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है.

Oppo A6s 5G का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जो अच्छी क्वालिटी की फोटो क्लिक करने में मदद करता है. इसके साथ एक 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस भी मिलता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

Oppo A6s 5G की बैटरी
Oppo A6s 5G की सबसे बड़ी ताकत इसकी 6,500mAh की बड़ी बैटरी है. कंपनी के अनुसार, यह फोन 882 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम दे सकता है और करीब 22 घंटे तक वीडियो प्लेबैक चला सकता है. इसके साथ 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे यह फोन सिर्फ 30 मिनट में लगभग 41% तक चार्ज हो सकता है. यानी आपको बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं करनी पड़ेगी.

Oppo A6s 5G का डिजाइन
यह स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिससे आपको तेज इंटरनेट स्पीड मिलेगी. इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ, वाई-फाई और USB Type-C पोर्ट जैसे जरूरी फीचर्स भी दिए गए हैं. फोन की मोटाई 8.61mm है और इसका वजन 212 ग्राम है, जिससे यह हाथ में पकड़ने में भी आरामदायक लगता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com