विज्ञापन

चैटजीपीटी यूजर्स को बड़ा झटका, GPT-40 टूल कंपनी ने कर दिया बंद, यूजर्स बोले- प्लीज, वापस करो

OpenAI के पॉपुलर GPT-4o मॉडल को हटाने के फैसले ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है. यूजर्स इसे सिर्फ एक टूल नहीं, बल्कि एक इमोशनल साथी मान रहे हैं. चीन से लेकर अमेरिका तक, #Keep4o हैशटैग के साथ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है.

चैटजीपीटी यूजर्स को बड़ा झटका, GPT-40 टूल कंपनी ने कर दिया बंद, यूजर्स बोले- प्लीज, वापस करो

चैटजीपीटी इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है. सैम ऑल्टमैन की ओपनएआई ने पॉपुलर मॉडल जीपीटी-40 को चैटजीपीटी ऐप से हटा दिया है. इसके बाद मॉडल की वापसी कराने के लिए लाखों लोग सोशल मीडिया पर कंपनी से बोल रहे हैं. टूल के सपोर्ट में कई हजारों पोस्ट किए जा चुके हैं. 

चीन में रहा खास लगाव

वायर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार इस जीपीटी-40 चीन में बहुत पॉपुलर हुआ. लोग वहां इसे सिर्फ एआई मॉडल नहीं बल्कि अपना इमोशनल' या रोमांटिक साथी मानते थे. हलांकि हो सकता है कि यह फैसला कंपनी के लिए तकनीकी अपडेट हो, लेकिन लाखों यूजर्स के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है.

सिराक्यूज यूनिवर्सिटी की रिसर्च में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ. हुईकियान लाई के एनालिसिस के अनुसार, करीब 33% यूजर्स ने इसे एक सिंपल टूल से ज्यादा बढ़कर माना, जबकि 22% ने इसे अपना सच्चा साथी बताया.

मालूम हो कि इससे पहले भी ओपनएआई ने इस मॉडल को बंद करने की कोशिश की थी. अगस्त 2025 में भी इसे हटाया गया था, लेकिन भारी विरोध के बाद इसे पेड यूजर्स के लिए वापस लाना पड़ा. अब, 13 फरवरी 2026 को इसे दोबारा हटाया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया एक्स पर #Keep4o हैशटैग के साथ 40 हजार से ज्यादा पोस्ट किए जा चुके हैं. इसके अलावा Change.org पर 20 हजार से ज्यादा लोग इस मॉडल की वापसी के लिए हस्ताक्षर कर चुके हैं.

सबसे बड़ी बात यह है कि चीन में चैटजीपीटी ब्लॉक है. इसके बाद भी लोग वीपीएन लगाकर इसका इस्तेमाल कर रहे थे और अब वे सैम ऑल्टमैन के इस फैसले से बहुत दुखी हैं.

यूजर्स दे रहे धमकी

इस फैसले के बाद हजारों यूजर्सने माइक्रोसॉफ्ट और सॉफ्टबैंक जैसे बड़े निवेशकों को ईमेल लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. यूजर्स का आरोप है कि ओपनएआई उनकी भावनाओं के साथ खेल रहा है. अगर इस फैसले को वापिस नहीं लिया गया तो वो अपनी सब्सक्रिप्शन रद्द कर देंगे.

OpenAI ने क्या सफाई में कहा?

कंपनी का कहना है कि डेवलपर्स अभी भी बेस मॉडल का इस्तेमाल कर सकेंगे. लेकिन फैंस के लिए यह आत्मा के बिना शरीर जैसा है. उनका कहना है कि GPT-4o-latest का टेक्स्ट वर्जन जिस तरह से बात करता था, उसका कोई तोड़ नहीं है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com