विज्ञापन
This Article is From May 31, 2019

Nokia 2.2 स्मार्टफोन 6 जून को हो सकता है लॉन्च

जानकारी मिली है कि Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global इटली में एक ग्लोबल इवेंट आयोजित करने वाली है।

Nokia 2.2 स्मार्टफोन 6 जून को हो सकता है लॉन्च
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
Nokia X71 को पेश किए जाने की भी उम्मीद
Nokia 2.2 को भारत के अलावा अन्य मार्केट में भी सर्टिफिकेशन मिला
3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा नोकिया 2.2

HMD Global भारत में 6 जून को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में कंपनी Nokia 1 और Nokia 9 PureView से पर्दा उठा सकती है। अब एक रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि इसी दिन कंपनी इटली में एक अलग इवेंट आयोजित करेगी। हम HMD Global द्वारा और स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। संभव है कि Nokia X71 को आधिकारिक कर दिया जाए, या कंपनी एक किफायती हैंडसेट ला सकती है, Nokia 2.2 को लेकर चर्चा गर्म है।

NokiaPowerUser ने अपने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global इटली में एक ग्लोबल इवेंट आयोजित करने वाली है। इसमें नए डिवाइस लॉन्च किए जाएंगे। रिपोर्ट में दावा है कि 6 जून को होने वाले ग्लोबल इवेंट में Nokia 2.2 को पेश किया जाएगा। इस फोन को भारत के अलावा अन्य मार्केट में भी सर्टिफिकेशन मिल चुका है।

ग्लोबल इवेंट में कंपनी द्वारा Nokia X71 को पेश किए जाने की भी उम्मीद है। इस फोन को अप्रैल महीने में ताइवान में लॉन्च किया गया था। Nokia X71 को  Nokia 6.2 के नाम से जाना जाएगा। लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी इस नोकिया फोन के लिए  और बड़ा इवेंट कर सकती है।

Nokia 2.2 या Nokia Wasp की बात करें तो इसे यूएस एफसीसी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया था। यह 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। फोन का डाइमेंशन 145.96x70.56 मिलीमीटर होगा। फिलहाल, नोकिया 2.2 के बारे में और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

बता दें कि एचएमडी ग्लोबल की ओर से इवेंट के लिए कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में इस रिपोर्ट पर पूरी तरह से भरोसा करना सही नहीं होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एचएमडी ग्लोबल, नोकिया, नोकिया एक्स71, नोकिया 2.2, HMD Global, Nokia 2.2, Nokia Wasp