नई दिल्ली : मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली माइक्रोमैक्स ने सस्ता मोबाइल हैंडसेट पेश किया है। इसकी कीमत 699 रुपये से शुरू है।
पहला हैंडसेट जॉय एक्स-1800 में 1.76 ईंच स्क्रीन, 750 एमएएच बैटरी, 0.08 एमपी कैमरा, 4जीबी तक विस्तार योग्य (एक्सपेंडेबल) मेमोरी तथा रेडियो एफएम है। इसकी कीमत 699 रुपये है।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इसी विशेषता से युक्त लेकिन 1,880 एमएएच बैटरी वाला माइक्रोमैक्स जॉय एक्स-1850 की कीमत 749 रुपये है। माइक्रोमैक्स ने एक बयान में कहा कि इन हैंडसेट के टिकाऊपन तथा लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के कारण यह उन ग्राहकों के लिए बेहतर है, जो एक अलग हैंडसेट रखना चाहते हैं।
उल्लेखनीय है कि दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग और घरेलू कंपनी माइक्रोमैक्स के बीच भारत में बाजार हिस्सेदारी को लेकर छिड़ी जंग के बीच क्षेत्र की अनुसंधान कंपनियों ने इस बारे में विरोधाभासी आंकड़े पेश किए हैं। किसी का कहना है कि दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग आगे है, तो किसी का कहना है कि माइक्रोमैक्स आगे है।
मंगलवार को 'कैनालिस' ने कहा था कि 22 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ माइक्रोमैक्स ने सैमसंग को पीछे छोड़ दिया है और सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी 20 प्रतिशत है। इसके अगले ही दिन 'काउंटरप्वाइंट' ने कहा कि स्मार्टफोन बाजार में 27.4 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ कोरियाई कंपनी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आगे है। सैमसंग ने 'कैनालिस' की रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा था कि उसकी भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हिस्सेदारीर 34.3 प्रतिशत की है। उसने इसके लिए जीएफके के आंकड़ों का हवाला दिया था।
'काउंटरप्वाइंट' के अनुसार अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में स्मार्टफोन की बिक्री 2.2 करोड़ इकाई रही। 2014 में इसने 8 करोड़ इकाई का आंकड़ा पार कर लिया। इसने कहा है कि सालाना आधार पर भारत का मोबाइल बाजार छह प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि पिछली तिमाही के आधार पर इसमें गिरावट आई है। 2014 में कुल मोबाइल फोन बिक्री में स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 32 प्रतिशत रही।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं