Meta ने अब Instagram के Teen Accounts से जुड़े एक बड़े विवाद को खत्म करने का फैसला कर लिया है. कंपनी अब अपने प्लेटफॉर्म पर 'PG-13' फिल्म रेटिंग के इस्तेमाल को कम करेगी. यह फैसला Motion Picture Association (MPA) के साथ हुए विवाद को सुलझाने के बाद लिया गया है.
दरअसल, Meta पहले अपने Teen Accounts को समझाने के लिए PG-13 जैसी फिल्म रेटिंग का इस्तेमाल कर रही थी, जिससे लोगों को आसानी से समझ आए कि यह कंटेंट बच्चों के लिए कितना सुरक्षित है.
यह विवाद तब शुरू हुआ जब Meta ने अक्टूबर में घोषणा की थी कि Instagram पर 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए कंटेंट को सीमित किया जाएगा. इसके लिए कंपनी ने PG-13 रेटिंग से इंस्पायर्ड फिल्टर्स का इस्तेमाल किया. लेकिन इसके बाद MPA ने Meta को एक कानूनी नोटिस भेजा, जिसमें कहा गया कि PG-13 उनका ट्रेडमार्क है.

MPA का कहना था कि फिल्म रेटिंग सिस्टम एक खास प्रक्रिया के तहत बनाया जाता है, जबकि Meta का सिस्टम ऑटोमेटेड है, इसलिए दोनों की तुलना करना गलत और भ्रामक हो सकता है.
तो अब यह विवाद सुलझ गया है. Meta अब अपने प्लेटफॉर्म पर PG-13 शब्द का इस्तेमाल काफी हद तक कम करेगी और साथ ही यह भी साफ करेगी कि MPA का उनके सिस्टम से कोई लेना-देना नहीं है.
ये भी पढ़ें - पुराना या अजीबोगरीब Email ID अब बदल सकेंगे आप, Gmail यूजर्स का मिला बेहद खास अपडेट
Meta के अनुसार, कंपनी का मकसद सिर्फ इतना था कि माता-पिता Instagram के Teen Accounts के नियमों को आसानी से समझ सकें. PG-13 जैसे फ्रेमवर्क से प्रेरणा लेकर कंपनी ने अपने कंटेंट पॉलिसी को बेहतर बनाया था.
हालांकि अब Meta अपनी पॉलिसी नहीं बदलेगी, बल्कि सिर्फ यह बदलेगी कि वह इन नियमों को किस तरह पेश करती है यानी सुरक्षा फीचर्स वैसे ही रहेंगे, लेकिन PG-13 शब्द का उपयोग कम होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं