iPhone 17e के बाद अब लोग iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. नई लीक रिपोर्ट के मुताबिक Apple इन नए iPhone मॉडल्स की कीमत में बढ़ोतरी नहीं करेगा यानी कीमत लगभग वही रह सकती है जो मौजूदा Pro मॉडल्स की है. Apple इस साल के दूसरे हिस्से यानी सितंबर के आस-पास नए Pro मॉडल लॉन्च कर सकता है. आमतौर पर Apple इसी समय नए iPhone पेश करता है. इस बार कंपनी पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च करेगी और फिर Apple पहली बार फोल्डिंग iPhone भी पेश कर सकता है.
टेक इंडस्ट्री के जाने-माने एक्सपर्ट Ming‑Chi Kuo के अनुसार Apple आने वाले Pro मॉडल्स की कीमत में कोई बदलाव नहीं करेगा यानी कंपनी खुद कुछ खर्च उठाकर भी अपने फोन की कीमत स्थिर रखने की कोशिश कर सकती है. संभावना है कि 18 सीरीज़ के साथ फोन iPhone 18e भी लॉन्च किया जाए. इसलिए फिलहाल सबसे ज्यादा ध्यान Pro मॉडल्स पर ही है.

अभी iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत लगभग 1099 डॉलर (1,01,517) है, जबकि iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत करीब 1199 डॉलर (1,10,754) है. अगर Apple आने वाले Pro मॉडल्स को भी इसी कीमत पर लॉन्च करता है, तो यह ग्राहकों के लिए अच्छी खबर हो सकती है. एक और रिपोर्ट के अनुसार iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत पिछले मॉडल के समान रह सकती है.
Apple कैसे कम कर सकता है कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple मेमोरी चिप्स के लिए कंपनियों Samsung Electronics और SK Hynix के साथ बातचीत कर रहा है ताकि बेहतर कीमत पर चिप्स मिल सकें. इसके अलावा कंपनी कैमरा और डिस्प्ले जैसे अन्य पार्ट्स की लागत भी कम करने की कोशिश कर रही है. अगर Apple ऐसा करने में सफल हो जाता है, तो वह अपने नए iPhone मॉडल्स की कीमत बढ़ाए बिना भी बाजार में प्रतिस्पर्धा बनाए रख सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं