विज्ञापन

iPhone 18 Pro तोड़ेगा दिल! मिलेंगे कई धांसू फीचर्स लेकिन कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश!

iPhone 18 Pro अगले 2 महीनों में लॉन्च हो रहा है.

iPhone 18 Pro तोड़ेगा दिल! मिलेंगे कई धांसू फीचर्स लेकिन कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश!
Photo Credit: X

अब महज दो महीने में Apple अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज से पर्दा उठाने जा रहा है. लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा इसमें मिलने वाले नए फीचर्स की नहीं, बल्कि इसकी भारी-भरकम कीमत की हो रही है. लीक रिपोर्ट्स का मानना है कि iPhone 18 Pro सीरीज एप्पल के इतिहास का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है. आइए आसान शब्दों में समझते हैं कि इस बार एप्पल क्या नया ला रहा है और इसका आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमरीका में iPhone 18 Pro मॉडल की कीमत $200 से $300 (लगभग 16,000 से 25,000 रुपये) तक बढ़ सकती है. अगर भारत में iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये थी, तो iPhone 18 Pro की कीमत आसानी से 1.5 लाख रुपये के पार जा सकती है.

पासवर्ड भूलने की टेंशन खत्म! अब चेहरा दिखाकर खुलेगा आपका Google Account, जानें कैसे सेट करें Selfie Video!

iPhone 18 Pro में क्या नया मिलेगा?

कीमत बढ़ने के साथ ही एप्पल इसमें कुछ उपयोगी अपडेट्स भी दे रहा है. इस फोन में पहले से छोटा डायनेमिक आइलैंड, री-डिजाइन कैमरा कंट्रोल बटन और वेरिएबल अपर्चर वाला मेन कैमरा मिल सकता है. 

परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 18 Pro बेहद पावरफुल होने वाला है. इसमें 2nm प्रोसेस पर बना नया A20 Pro चिप दिया जाएगा. इसके साथ ही प्रो मॉडल्स में 12GB RAM और एप्पल का इन-हाउस C2 मोडेम मिल सकता है. यह नया मोडेम 5G पर सेटेलाइट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा.

लीक हुई खबरों के अनुसार, यह फोन थोड़ा सा मोटा होगा ताकि इसमें पहले से बड़ी बैटरी फिट की जा सके. ज्यादा क्षमता वाली बैटरी और नए कुशल मोडेम के साथ इसकी बैटरी लाइफ काफी शानदार होगी. साथ ही कंपनी इसे एक नए रेड कलर ऑप्शन में भी पेश कर सकती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPhone 18 Pro
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com