विज्ञापन

Instagram पर छाया 'Lofi Dusk' फिल्टर: अपनी रील्स और फोटोज़ को ऐसे दें एक Dreamy Look!

अगर आपके account में Restyle feature नहीं दिखाई दे रहा है, तब भी आप इस वायरल फिल्टर को इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए Instagram का Effect Browser इस्तेमाल करना होगा.

Instagram पर छाया 'Lofi Dusk' फिल्टर: अपनी रील्स और फोटोज़ को ऐसे दें एक Dreamy Look!
Instagram Stories में कैसे मिलता है यह फीचर?

आजकल Instagram पर AI-powered filters और cinematic photo effects तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं. इन्हीं में से एक नया और वायरल इफेक्ट है 'Lofi Dusk' filter. यह फिल्टर फोटो की lighting, shadows और background aesthetics को पूरी तरह बदल देता है और तस्वीरों को एक डार्क cinematic look देता है. इसकी वजह से सामान्य फोटोज भी प्रोफेशनल और एस्थेटिक दिखाई देने लगती हैं.

इस फिल्टर की सबसे खास बात इसका dramatic contrast और rim lighting effect है. यह फोटोज में डस्क वाइब यानी शाम के समय जैसा soft cinematic atmosphere जोड़ देता है. इसी कारण creators, influencers और Instagram users इस इफेक्ट का तेजी से इस्तेमाल कर रहे हैं.

Instagram Stories में कैसे मिलता है यह फीचर?

Instagram App ने इस फीचर को स्टोरीज सेक्शन के अंदर उपलब्ध कराया है. यूजर्स इसे Restyle tool और effect search option के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए यूजर्स अपनी गैलरी से पुरानी फोटो अपलोड कर सकते हैं या सीधे स्टोरी कैमरा से नई तस्वीर क्लिक कर सकते हैं.

Instagram अब AI-based editing features पर ज्यादा ध्यान दे रहा है ताकि यूजर्स बिना किसी अलग एडिटिंग ऐप के सीधे प्लैटफॉर्म पर ही एस्थेटिक कॉन्टेंट बना सकें. Lofi Dusk filter भी इसी स्ट्रैटिजी का हिस्सा माना जा रहा है.

पैसे कहां खर्च हो रहे हैं? अब ChatGPT बताएगा आपकी 'फिजूलखर्ची' का असली सच!

Restyle Feature से Lofi Dusk Filter कैसे लगाएं?

अगर आपके Instagram account में रिस्टाइल फीचर उपलब्ध है, तो आप बहुत आसानी से इस वायरल इफेक्ट को इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले Instagram application खोलें और home screen से right swipe करके Stories section में जाएं.

अब गैलरी से कोई फोटो चुनें. इसके बाद ऊपर दिखाई देने वाले Restyle icon पर टैप करें. यहां आपको कई AI-based filters दिखाई देंगे. इनमें से 'Lofi Dusk' option खोजें और उस पर टैप करें.

फिल्टर सेलेक्ट करने के बाद Instagram की AI processing शुरू होगी. कुछ सेकंड इंतजार करने के बाद आपकी फोटो पूरी तरह cinematic dusk style में बदल जाएगी. प्रोसेसिंग पूरी होने के बाद डन बटन दबाएं. इसके बाद आप इमेज को सेव कर सकते हैं या सीधे अपनी स्टोरी पर शेयर कर सकते हैं.

यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो aesthetic Instagram feed बनाना चाहते हैं लेकिन professional editing apps इस्तेमाल नहीं करना चाहते.

कैसे बंद करें Instagram Instants? जानें इस नए फीचर की पूरी गाइड और बेहतरीन ट्रिक्स

Effect Search Option से भी लगा सकते हैं Filter

अगर आपके account में Restyle feature नहीं दिखाई दे रहा है, तब भी आप इस वायरल फिल्टर को इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए Instagram का Effect Browser इस्तेमाल करना होगा.

सबसे पहले Instagram Story camera खोलें. अब नीचे दिखाई देने वाले effects carousel को swipe करते रहें जब तक 'Browse Effects' option न दिख जाए. उस पर tap करें और search icon में 'Lofi Dusk' टाइप करें.

सर्च रिजल्ट्स में आपको यह इफेक्ट दिखाई देगा. इसे सलेक्ट करने के बाद गैलरी से कोई photo upload करें या नई फोटो क्लिक करें. इसके बाद filter automatically आपकी इमेज पर अल्पाई हो जाएगा. फिर आप final output को save या share कर सकते हैं.

Feature नहीं दिख रहा? तो क्या करें

कुछ यूजर्स को अभी तक Restyle या Lofi Dusk feature दिखाई नहीं दे रहा है. ऐसी स्थिति में सबसे पहले Instagram App को latest version में update करना चाहिए. कई बार पुराने app version में नए AI features उपलब्ध नहीं होते.

अगर फिर भी फीचर नहीं मिले, तो यूजर्स दूसरी AI editing apps का इस्तेमाल करके सिमिलर लुक बना सकते हैं. इसके लिए prompts में 'cinematic dusk lighting', 'strong shadow contrast' और 'backlighting effect' जैसे शब्द इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com