विज्ञापन

अब Instagram पर बदल सकेंगे अपना चेहरा! AI से होगा फेस स्वैप और डिजिटल अवतार तैयार

लाइकेनेस का मतलब है आपका डिजिटल अवतार, जो बिल्कुल आपकी तरह दिखेगा और आपकी पहचान को दर्शाएगा.

अब Instagram पर बदल सकेंगे अपना चेहरा! AI से होगा फेस स्वैप और डिजिटल अवतार तैयार

Instagram जल्द ही एक नया और दिलचस्प फीचर ला सकता है. खबरों के मुताबिक, यह फीचर यूज़र्स को AI की मदद से अपना 'लाइकेनेस' बनाने की सुविधा देगा. लाइकेनेस का मतलब है आपका डिजिटल अवतार, जो बिल्कुल आपकी तरह दिखेगा और आपकी पहचान को दर्शाएगा. अभी तक Instagram पर साधारण अवतार का ऑप्शन मौजूद है, लेकिन नया फीचर इससे कहीं ज्यादा एडवांस हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस नए अपडेट के जरिए यूज़र अपनी फोटो और वीडियो में AI से बना हुआ अपना डिजिटल रूप इस्तेमाल कर पाएंगे. इतना ही नहीं, वे चाहें तो किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अपना चेहरा भी बदल सकेंगे, जिसे आम भाषा में फेस स्वैप कहा जाता है. हालांकि, अभी तक Instagram या उसकी पैरेंट कंपनी Meta ने इस फीचर की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है. 

कैसे काम करेगा लाइकेनेस और फेस स्वैप?
रिपोर्ट के अनुसार, Instagram ऐसा सिस्टम तैयार कर रहा है जिसमें यूज़र AI की मदद से अपना डिजिटल लाइकेनेस बना सकेंगे. यह लाइकेनेस उनकी पुरानी तस्वीरों और प्रोफाइल डेटा के आधार पर तैयार किया जा सकता है. इसके बाद यूज़र अपनी फोटो और वीडियो में इस अवतार का इस्तेमाल कर पाएंगे.

अगर कोई व्यक्ति किसी और के साथ अपना लाइकेनेस बदलना चाहता है, तो इसके लिए अनुमति जरूरी होगी. जब आप किसी से फेस स्वैप की रिक्वेस्ट भेजेंगे, तो सामने वाले को नोटिफिकेशन मिलेगा. उसकी मंजूरी मिलने के बाद ही आप उसकी लाइकेनेस का इस्तेमाल कर सकेंगे. इससे गलत इस्तेमाल को रोका जा सकेगा.

इसके अलावा हाल ही में Meta ने संकेत दिए थे कि वह अपने पॉपुलर ऐप्स जैसे WhatsApp और Instagram के लिए एक सब्सक्रिप्शन प्लान पर काम कर सकता है. ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या लाइकेनेस और फेस स्वैप फीचर फ्री होगा या इसके लिए भुगतान करना पड़ेगा. फिलहाल इस बारे में कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com