Google ने भारत में Gmail यूजर्स के लिए अपना नया AI बेस्ड Inbox फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है. इस फीचर का नाम AI Inbox है और फिलहाल यह Google AI Plus और Google AI Pro सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. इसका मकसद Gmail को सिर्फ ईमेल पढ़ने और भेजने का प्लेटफॉर्म न रखकर एक स्मार्ट वर्कस्पेस असिस्टेंट बनाना है. इस फीचर के जरिए यूजर्स को ईमेल का जवाब देने, जरूरी काम मैनेज करने और डॉक्यूमेंट्स तक जल्दी पहुंचने में मदद मिलेगी.

AI Inbox में क्या है खास?
इस नए AI Inbox फीचर की सबसे बड़ी खासियत Ready-to-Send Drafts है. अब Gmail ईमेल थ्रेड को पढ़कर खुद ही जवाब का ड्राफ्ट तैयार कर सकता है. अगर किसी ईमेल का जवाब जल्दी देना है, तो यूजर को हर बार खुद टाइप करने की जरूरत नहीं होगी. AI ईमेल के कंटेंट, पुराने मैसेज, अटैचमेंट्स और बातचीत के हिसाब से जवाब तैयार करेगा. यूजर उस ड्राफ्ट को देखकर तुरंत भेज सकता है. इससे समय बचेगा और ईमेल संभालना पहले से आसान होगा.
इनबॉक्स में ही दिखेंगे जरूरी Google Docs और फाइल्स
Google ने Gmail में File Integration फीचर भी जोड़ा है. अब जब कोई जरूरी ईमेल या टास्क आएगा, तो उससे जुड़ी Google Docs, Sheets और Slides फाइल्स के लिंक सीधे Gmail के अंदर दिखाई देंगे. पहले यूजर्स को Google Drive में जाकर फाइल ढूंढनी पड़ती थी, लेकिन अब सब कुछ एक ही जगह उपलब्ध होगा. खासकर ऑफिस या वर्क रिलेटेड ईमेल्स के लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है.
अपना बोरिया-बिस्तर बांधो और निकलो... नौकरी से निकालने के बाद कर्मियों को Meta का लास्ट ईमेल
टास्क मैनेजमेंट हुआ और आसान
AI Inbox के साथ Gmail में नए Task Controls भी जोड़े गए हैं. यूजर्स अब किसी टास्क को पूरा होने पर Mark Complete कर सकते हैं. AI द्वारा दिए गए सुझावों को हटाया जा सकता है और पूरी बातचीत या विषय को एक क्लिक में क्लियर भी किया जा सकता है. इससे इनबॉक्स ज्यादा साफ रहेगा और जरूरी कामों पर फोकस करना आसान होगा.
भारत में धीरे-धीरे हो रहा है रोलआउट
Google ने बताया है कि यह फीचर अभी सभी यूजर्स को एक साथ नहीं मिल रहा. भारत में इसका रोलआउट धीरे-धीरे किया जा रहा है. फिलहाल यह AI Inbox फीचर सिर्फ पेड सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स के लिए है. यानी जिन लोगों ने Google AI Plus या AI Pro प्लान लिया है, वही इसका फायदा उठा पाएंगे. Google ने अभी तक फ्री Gmail अकाउंट्स के लिए इसकी उपलब्धता को लेकर कोई घोषणा नहीं की है. इससे साफ है कि यह सुविधा अभी प्रीमियम यूजर्स तक सीमित है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं