आजकल सोशल मीडिया की दुनिया में असली इंसान और AI से बने नकली प्रोफाइल के बीच अंतर करना बेहद मुश्किल हो गया है. इसी समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए Meta ने Facebook पर एक नया और क्रांतिकारी फीचर पेश किया है. अब हर आम यूजर को अपनी प्रोफाइल पर 'Facebook Verified' का बैज मिल सकता है, जिससे यह साबित होगा कि अकाउंट किसी असली इंसान का है न कि किसी रोबोट का. आइए जानते हैं कि यह नया सिस्टम कैसे काम करता है.
कैसे मिलेगा यह फ्री वेरीफाइड बैज?
मेटा के सब्सक्रिप्शन मॉडल वाले ब्लू टिक के विपरीत, यह नया ह्यूमन वेरिफिकेशन बैज बिल्कुल फ्री है. इसके लिए यूज़र्स को सिर्फ एक छोटा-सा 'सेल्फी वीडियो' रिकॉर्ड करके अपलोड करना होगा. फेसबुक का सिस्टम इस वीडियो का मिलान आपकी प्रोफाइल फोटो से करेगा. अगर दोनों मैच हो जाते हैं और आपका अकाउंट किसी फ्रॉड में शामिल नहीं रहा है, तो कुछ ही मिनटों में आपको यह बैज मिल जाएगा. यह फीचर 18 साल या उससे अधिक उम्र के यूज़र्स के लिए उपलब्ध है.
iPhone 18 Pro तोड़ेगा दिल! मिलेंगे कई धांसू फीचर्स लेकिन कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश!
कहां-कहां दिखाई देगा यह नया बैज?
एक बार जब आपकी प्रोफाइल वेरीफाई हो जाएगी, तो यह बैज उन जगहों पर दिखेगा जहां आपकी सही पहचान सबसे ज्यादा मायने रखती है. यह बैज आपकी प्रोफाइल, Facebook Marketplace लिस्टिंग्स, Facebook Dating और बड़े Groups में दिखाई देगा. आने वाले समय में कंपनी इसे नॉर्मल न्यूज़ फीड पोस्ट्स पर भी दिखाने की योजना बना रही है.
धीरे-धीरे सभी देशों में होगा रोलआउट
Facebook Verified फीचर को कंपनी चरणबद्ध तरीके से पेश कर रही है. इसे पहले कुछ चुने हुए देशों में शुरू किया गया है और जल्द ही इसे भारत समेत दुनिया भर के सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं