- नासा का आर्टेमिस II मिशन चांद के करीब पहुंचकर उच्च गुणवत्ता वाली चंद्रमा की तस्वीरें साझा कर चुका है
- इन तस्वीरों में चंद्रमा के क्रेटर, मिट्टी और चांदनी के साथ पृथ्वी का डूबता दृश्य भी शामिल है
- नासा की आधिकारिक वेबसाइट से ये तस्वीरें मुफ्त डाउनलोड कर मोबाइल और कंप्यूटर पर वॉलपेपर लगा सकते हैं
अब चंदा मामा दूर के नहीं... 50 से ज्यादा सालों के लंबे इंतजार के बाद इंसान एक बार फिर चांद की दहलीज पर पहुंचा है. NASA ने चांद के बिल्कुल करीब जाकर आर्टेमिस II मिशन के दौरान चंद्रमा की बेहद खास और हाई-डेफिनिशन तस्वीरें दुनिया के सामने रखी हैं. इन तस्वीरों में चांद के बड़े-बड़े क्रेटर से लेकर उसकी जमीन, मिट्टी और चांदनी सबकुछ देखा जा सकता है. इतना ही नहीं चांद से पृथ्वी के डूबने से लेकर चांद के अनदेखे कोनों की जो झलक मिली है, वह सपनों जैसा है. अब आप इन तस्वीरों को न सिर्फ देख सकते हैं बल्कि अपने मोबाइल और कम्प्यूटर का वॉलपेपर भी लगा सकते हैं. इन्हें कैसे डाउनलोड करना है? आइए बताते हैं.
कैसे डाउनलोड करें चांद के वॉलपेपर?
- आप नासा की ऑफिशियल वेबसाइट से इन बेहतरीन क्वालिटी वाली तस्वीरों को मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं.
- इसके लिए सबसे पहले आपको https://www.nasa.gov/artemis-ii-mobile-wallpapers/ पर जाना होगा.
- इसके बाद आपके सामने Artemis II Mobile Wallpapers की गैलरी आ जाएगी.
- इस गैलरी में तस्वीरों के नाम उनका साइज और डाउनलोडिंग की रिडायरेक्ट लिंक है
- डाउनलोड पर क्लिक करके आप वॉलपेपर डाउनलोड कर सकते हैं.

फोन पर वॉलपेपर कैसे सेट करें?
Android: इमेज को 'Photos' ऐप में खोलें, तीन डॉट्स पर क्लिक करें और 'Use as wallpaper' चुनें.
iPhone: डाउनलोड की गई फोटो को 'Files' ऐप से 'Photos' में सेव करें, फिर 'Settings' में जाकर 'Wallpaper' के रूप में सेट करें.
अब वापस लट रहा आर्टेमस मिशन का यान
बता दें कि नासा का आर्टेमिस-II मिशन अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. यह मिशन 1 अप्रैल को लॉन्च हुआ था. अब अंतरिक्ष यान चंद्रमा के चारों ओर घूम चुका है और अब पृथ्वी पर लौट रहा है. इसकी समुद्र में लैंडिंग 10 अप्रैल को रात करीब 8:07 बजे (ईटी) भारतीय समयानुसार कल सुबह करीब साढ़े 5 बजे प्रशांत महासागर में होने की उम्मीद है. नासा ने अपने संदेश में कहा कि वे अंतरिक्ष यात्रियों का फिर से पृथ्वी पर स्वागत करने का इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: धरती से अब तक सबसे दूर पहुंचा इंसान, आर्टेमिस II ने तोड़ा 54 साल पुराना रिकॉर्ड; देखा चांद का अनदेखा नजारा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
