विज्ञापन

फोटो से छेड़छाड़ के बढ़ते मामलों के बीच यामी गौतम ने की अपील, तस्वीर को बेहतर दिखाने के लिए भी ना करें एडिट

यामी गौतम इन दिनों अपनी फिल्म नई नवेली को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच उन्होंने तस्वीरें एडिट कर उन्हें गलत तरीके से पेश करने पर चिंता जताई और अपनी तस्वीरों को लेकर सभी से ये रिक्वेस्ट की.

फोटो से छेड़छाड़ के बढ़ते मामलों के बीच यामी गौतम ने की अपील, तस्वीर को बेहतर दिखाने के लिए भी ना करें एडिट
यामी गौतम ने तस्वीरों से छेड़छाड़ करने वालों से की अपील
Social Media
नई दिल्ली:

एआई की मदद से फेक और मॉर्फ्ड कंटेंट बनाए जाने के बढ़ते मामलों के बीच एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर लोगों से खास अपील की. एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी पब्लिक अपीयरेंस की तस्वीरों के साथ एआई का इस्तेमाल कर किसी भी तरह की छेड़छाड़ न की जाए. अगर किसी तस्वीर को बेहतर दिखाने के लिए भी एडिट किया जा रहा है तो ऐसा करने से बचना चाहिए. बता दें कि यामी की यह सोशल मीडिया पोस्ट ऐसे समय में आई है, जब हाल ही में फिल्म 'देवरा' के गाने 'चुट्टामल्ले' से जुड़ा एक मॉर्फ्ड वीडियो इंटरनेट पर सामने आया था.

हालांकि यामी ने अपनी पोस्ट में किसी भी वीडियो का जिक्र नहीं किया, लेकिन उन्होंने एआई के जरिए किसी की तस्वीर या पहचान में बदलाव किए जाने को लेकर अपनी बात साफ तौर पर रखी. यामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, कृपया पब्लिक अपीयरेंस के दौरान ली गई मेरी तस्वीरों को एआई की मदद से बदलने या बेहतर बनाने से बचें. तस्वीरों का इस्तेमाल उनके ओरिजिनल रूप में ही करें. किसी व्यक्ति की जानकारी और सहमति के बिना एआई की मदद से उसकी तस्वीर या पहचान में बदलाव या छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए. मेरी इस अपील का सम्मान करने के लिए एडवांस में धन्यवाद.

यामी गौतम इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'नई नवेली' को लेकर भी चर्चा में हैं. फिल्म में वह मोहिनी के किरदार में नजर आएंगी. यह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है जिसमें परिवार, ह्यूमर, इमोशन, फैंटेसी और एक्शन का मिक्स देखने को मिलेगा. अपने किरदार मोहिनी के बारे में बात करते हुए यामी ने कहा, मुझे इस किरदार की सबसे खास बात यही लगी कि वह वैसी बिल्कुल नहीं है, जैसी पहली नजर में सबको दिखाई देती है. मोहिनी के किरदार में एक अपनापन और गर्मजोशी है, लेकिन उसके साथ एक रहस्य भी जुड़ा हुआ है, जो धीरे-धीरे सामने आता है. फिल्म के डायरेक्टर और पूरी टीम के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा. 'नई नवेली' को आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने मिलकर प्रोड्यूस किया हैं. यह फिल्म दशहरे से पहले 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
 

यह भी पढ़ें: सिर पर पल्लू लेकर तीन बहुओं ने जवानी जानेमन पर किया जबरदस्त डांस, लोग बोले ऐसे संस्कारों की जय, देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yami Gautam News, Yami Gautam Instagram, Yami Gautam AI, Yami Gautam Films, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com