Croma ने अपनी Everything Apple की शुरुआत कर दी है और यह 14 जून तक चलेगी. इस सेल के दौरान Apple के तमाम प्रोडक्ट्स जैसे आईफोन, मैकबुक, आईपैड, एप्पल वॉच और एयरपॉड्स पर भारी-भरकम छूट दी जा रही है. सबसे हैरान करने वाला और बड़ा ऑफर Apple iPhone 16 पर आया है, जिसकी कीमत इस सेल में बेहद कम हो गई है और इसके साथ एक ऐसा तोहफा मिल रहा है जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी.

कैसे मिलेगा iPhone 16 सस्ता?
सेल के दौरान iPhone 16 (128GB वेरिएंट) को सिर्फ ₹40,041 की प्रभावी कीमत पर अपने घर ले जा सकते हैं. क्रोमा के मुताबिक, इस डिस्काउंट में पुराने फोन को बदलने पर मिलने वाला एक्सचेंज बोनस, टाटा न्यू कॉइन्स (Tata Neu Coins) के रिवॉर्ड्स और खास प्रमोशनल डिस्काउंट कूपन शामिल हैं. इन सभी को मिलाकर फोन की कीमत इतनी कम हो जाती है.
दिल्ली वालों की खुली लॉटरी! नई गाड़ी खरीदने पर सीधे ₹1.5 लाख की छूट, तुरंत देखें डिटेल्स
₹2,190 का ओरिजिनल Apple चार्जर बिल्कुल मुफ्त
इस सेल की सबसे खास और अनोखी बात यह है कि iPhone 16 खरीदने वाले ग्राहकों को ₹2,190 की कीमत वाला ओरिजिनल Apple एडाप्टर यानी चार्जर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के, बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है.
iPhone 15 और iPhone 17 पर भी मिल रही है भारी छूट
सिर्फ iPhone 16 ही नहीं, बल्कि क्रोमा अपनी इस सेल में आईफोन के अन्य मॉडल्स पर भी भारी डिस्काउंट दे रहा है. इस सेल में iPhone 15 (128GB) को सभी ऑफर्स के बाद ₹36,891 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है. इसके अलावा, बिल्कुल नए iPhone 17 (256GB) मॉडल पर भी बैंक कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और टाटा न्यू रिवॉर्ड्स की मदद से ₹44,768 की शुरुआती प्रभावी कीमत का फायदा उठाया जा सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि फ्री ओरिजिनल चार्जर वाला ऑफर iPhone 15 और iPhone 17 खरीदने वाले ग्राहकों को भी मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं