मैड्रिड:
रीयाल मैड्रिड के कोच जिनेदीन जिदान के बेटे एंजो ने सीनियर टीम के साथ पदार्पण मैच में ही गोल कर दिया और यूरोपीय चैम्पियन टीम ने कल्चरल लियोनेसा को 6-1 से हराकर कोपा डेल-रे फुटबॉल में औसत के आधार पर 13-2 से जीत दर्ज करके अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया.
वहीं बार्सीलोना को अंतिम 32 के दौर के पहले मुकाबले में हर्क्युल्स ने 1-1 से ड्रा पर रोका. जिदान के चार बेटों में सबसे बड़े एंजो रीयाल की युवा टीम के लिए खेलते रहे हैं. फ्रांस और रीयाल मैड्रिड के महान खिलाड़ी रहे जिदान ने हाफटाइम में उसे उतारा.
21 साल के एंजो ने अपने पिता की प्रतिभा की बानगी पेश करते हुए गोल किया. जिदान ने कहा, 'अगर मैं कोच की हैट उतारकर देखूं तो एक पिता के तौर पर मैं उसके लिये खुश हूं. लेकिन एक कोच के तौर पर मैने मैच देखा और मैं टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट हूं.'
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं