Priyansh Arya creates history: क्रिकेट के दिग्गजों ने पंजाब की रिकॉर्ड जीत के बाद मैन ऑफ़ द मैच प्रियांश आर्या और कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ़ों के पुल बांध दिए. पंजाब ने रिकॉर्ड 9वीं बार 200 प्लस स्कोर के लक्ष्य का पीछा कर सबको फिर से अपना लोहा मनवा दिया. पिछले साल की उपविजेता पंजाब की टीम के लिए चेन्नई के मैदान पर ये उनकी चौथी जीत साबित हुई. जबकि, चेन्नई की ये लगातार छठी हार है. पंजाब ने चेन्नई के ख़िलाफ़, हांलांकि, 8 गेंद रहते ही चेन्नई के ख़िलाफ़ जीत हासिल कर ली. पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने JioHotstar पर कहा, “ये पंजाब की ज़बदस्त जीत है. ये जीत आसान नहीं थी. प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन की ओपनिंग पार्टनरशिप की वजह से जीत आसान बन गए. और फिर, सरपंच ने 50 का पंच लगा दिया. स्टोईनिस और शशांक सिंह ने तो आख़िर में काम पूरा कर दिया. लेकिन पंजाब ने साबित कर दिया कि वी आर हीयर टू विन (हम यहां जीत के लिए आये हैं.)”
Jeet gaye bhai! Good night! 😴 https://t.co/Aa13Ulvg4s pic.twitter.com/T5Va4VOUVK
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 3, 2026
नेक्स्ट बिग थिंग ऑफ़ इंडियन क्रिकेट- दूसरे सीज़न भी प्रियांश का बारूद
दिल्ली प्रीमियर लीग से आईपीएल में ग्रैजुएट होनेवाले 24 साल प्रियांश आर्या ने दूसरे सीज़न भी अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी है. पहले मैच में 7 रन बनाने वाले प्रियांश आर्या ने सिर्फ़ 11 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्कों के सहारे 39 रनों की पारी खेली. हरभजन सिंह और हर्षा भोगले से लेकर उनके कप्तान श्रेयस अय्यर भी उनके कायल नज़र आए.
श्रेयस अय्यर ने कहा, “210 के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान पर जाने से पहले फ़िक्र ज़रूर थी. लेकिन प्रियांश (आर्या) और प्रभसिमरन (सिंह) ने जैसी शुरुआत की और ये जोड़ी जैसे खेलती है वो देखना टीम के लिए बेहद शानदार है. प्रियांश ने 11 गेंदों पर 39 बना डाले. 210 के लक्ष्य का पीछा करने के लिए ऐसी ही शुरुआत की ज़रूरत है.”
Planned & executed to perfection! 🤌 pic.twitter.com/DaFVkVqTAB
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 4, 2026
प्रियांश आर्या फुल पैसा वसूल
पिछले सीज़न 3.8 करोड़ रुपये में खरीदे गए प्रियांश आर्या फुल पैसा वसूल पारियां खेल रहे हैं. पिछले सीज़न वो पंजाब के लिए तीसरे सबसे ज़्यादा रन बनानेवाले बैटर रहे. 2025 में अपने पहले सीज़न में उन्होंने चेन्नई के ही ख़िलाफ़ 39 रनों की तूफ़ानी शतकीय पारी खेली थी जिसे कई दिग्गजों ने आईपीएल के सबसे उम्दा शतकों में से एक कहकर सराहा.
‘मैं भी एक टीचर बन जाता!'
आईपीएल 2025 के 17 मैचों में 180 के स्ट्राइक रेट से 2 अर्धशतक और 1 शतक के सहारे 475 रन बनानेवाले विशुद्ध तरीके से दिल्ली प्रीमियर लीग की खोज हैं. 24 साल के इस बांये हाथ बल्लेबाज़ के नाम 1 फ़र्स्ट क्लास और 16 लिस्ट-A के मैच दर्ज हैं. मैच के बाद नामचीन कॉमेन्टेटर हर्षा भोगले से बात करते हुए वो बताते हैं, “मैं एक ऐसे परिवार से आता हूं, जहां सभी टीचर हैं. मेरे माता-पिता और मेरी बहन भी टीचर हैं. तो मैं क्रिकट नहीं खेलता तो शायद टीचर ही बन जाता.”
बांये हाथ के टैलेंटेड प्रियांश अपनी इस कामयाबी की भी वजह बताते हैं. वो कहते हैं कि उन्हें इस खेल से बेहद प्यार है इसलिए वो रोज़ाना जमकर मेहनत करते हैं. वो बताते हैं, “मैं दिन में दो सेशन प्रैक्टिस ज़रूर करता हूं. दिल्ली प्रीमियर लीग से यहां आना मेरे लिए बड़ी बात है. लेकिन मैंने बहुत मेहनत की है.”
दिल्ली प्रीमियर लीग में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया तो उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी-SMAT के लिए दिल्ली की टीम में जगह मिल गई. उन्होंने SMAT में उत्तर प्रदेश टीम के ख़िलाफ़ 5 चौकों और 10 छक्कों के सहारे 43 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली और पंजाब की टीम ने आईपीएल ऑक्शन में उनकी बेस प्राइस 30 लाख से करीब 13 गुणा ज़्यादा 3 करोड़ 80 लाख में अपनी टीम का हिस्सा बना लिया.
प्रियांश आर्या ने रचा इतिहास
प्रियांश आर्या ने 11 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली, अपनी तूफानी पारी में आर्या ने 3 चौके और 4 छक्के लगाए. 354 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाकर प्रियांश ने तहलका मचा दिया. बता दें कि प्रियांश की पारी ने मैच को बदलने का काम किया और प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए.
ऐसा केवल दूसरी बार हुआ
वहीं, आईपीएल के इतिहास में ऐसा केवल दूसरी बार हुआ है जब किसी खिलाड़ी ने बिना बॉलिंग और फील्डिंग में आउट किए बिना केवल 11 गेंदों पर बैटिंग करके प्लेयर ऑफ द मैच बने हो. इससे पहले साल 2023 में ग्लेन फिलिप्स ने यह कारनामा किया था. 2023 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 215 रन का टारगेट का पीछा करते हुए फिलिप्स ने केवल 7 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाई थी. फिलिप्स को उस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया था.
ये भी पढ़ें- IPL Points Table 2026: सीएसके की दूसरी हार से प्वाइंट्स टेबल में उथल-पुथल, इन दो टीमों पर मंडराया खतरा
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी और रफ्तार के सौदागर जोफ्रा ऑर्चर का हुआ आमना-सामना तो हुआ कुछ ऐसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं