विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2018

इस अंदाज में यूकी भांबरी ने मियामी ओपन के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई किया

मियामी ओपन के पहले राउंड में यूकी की भिड़ंत बोसनिया और हर्जेगोविना के मिर्जा बैस्क के साथ होगी.

इस अंदाज में यूकी भांबरी ने मियामी ओपन के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई किया
यूकी भांबरी
  • सीधे सेटों में जीते यूकी
  • लगातार दूसरे एटीपी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया
  • मुख्य ड्रॉ में भी कमाल करेंगे यूकी?
नई दिल्ली: शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए भारत के यूकी भांबरी ने मियामी ओपन के मुख्य राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है. यह लगातार दूसरा मौका है, जब यूकी  ने किसी एटीपी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है. 
  भांबरी ने शानदार खेल का परिचय देते हुए स्वीडन के एलियास वायमर को सीधे सेटों में मात दी. यूकी ने मैच पर पूरी तरह से अपना कब्जा करते हुए स्वीडिश खिलाड़ी को 7-5, 6-2 से हराया. मियामी ओपन के पहले राउंड में यूकी की भिड़ंत बोसनिया और हर्जेगोविना के मिर्जा बैस्क के साथ होगी.

यह भी पढ़ें: चेन्नई ओपन : युकी भांबरी ने उचियामा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

यूकी का प्रतिद्वंद्वी के साथ करीब डेढ़ घंटे तक मैच चला. मैच के 11वें गेम तक कोई भी खिलाड़ी अपने सर्विस खोने को राजी नहीं था.  पहले ब्रेक प्वाइंट पर जो अवसर यूकी को मिला, उसे उन्होंने दोनों हाथों से भुनाया. इसके बाद भांबरी ने सधा हुआ खेल दिखाते हुए पहला सेट अपनी झोली में डाल लिया.

दूसरा सेट भांबरी के लिए कम चुनौतीपूर्ण साबित हुआ. उन्होंने स्विस और 133वें नंबर के खिलाड़ी की लगातार दो बार सर्विस भंग की और 5-1 की बढ़त बना ली. वाइमर ने दो बार मैच प्वाइंट जरूर बचाए, लेकिन इसके बाद यूकी ने जल्द ही उन्हें हार कबूलने को मजबूर कर दिया. 

VIDEO: रोजर फेडरर भी मियामी ओपन में हिस्सा ले रहे हैं
  भारतीय टेनिस के लिए यह अच्छी खबर है कि भले ही यूकी उम्मीदों से कहीं देरी से प्रगति कर रहे हैं, लेकिन अब उनकी मेहनत रंग ला रही है, यह अच्छी बात है. मियामी ओपन में उन पर सभी की नजरें होंगी.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yuki Bhambri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com