विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2012

योगेश्वर, अमित ने ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया, सुशील चूके

भारत के ओलिंपियन योगेश्वर दत्त और अमित कुमार ने कजाकिस्तान के अस्ताना में एशिया के पहलवानों के लिए आयोजित दूसरे ओलिंपिक क्वालीफायर मुकाबले में पदक जीतने के साथ लंदन ओलिंपिक 2012 के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारत के ओलिंपियन योगेश्वर दत्त और अमित कुमार ने कजाकिस्तान के अस्ताना में एशिया के पहलवानों के लिए आयोजित दूसरे ओलिंपिक क्वालीफायर मुकाबले में पदक जीतने के साथ लंदन ओलिंपिक 2012 के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया।

भारतीय कुश्ती महासंघ के महासचिव राज सिंह ने बताया कि बीजिंग ओलिंपिक के कांस्य पदक विजेता सुशील कुमार सेफीफाइनल मुकाबले में रैफरी की थोड़ी सी चूक से पराजित हो जाने के कारण इस दूसरे ओलिंपिक क्वालीफायर टूर्नामेंट से लंदन का टिकट तो नहीं पा सके लेकिन उन्होंने रिपेज मुकाबले में चीन के यी ई कताई को हरा कर कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता में पहले दो स्थान पर आने वाले पहलवान ही लंदन ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं।

भारत को बड़ी सफलता अमित कुमार ने दिलाई जब उन्होंने 55 किलो के फाइनल में जापान के शिनिची यूमोतो को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

अमित कुमार के अलावा योगेशवर दत ने 60 किलो वर्ग के फाइनल में जगह बनाई लेकिन खिताबी मुकाबले में ईरान के मसूद मोहम्मद से पराजित हो जाने के कारण उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
योगेश्वर, अमित, ओलिंपिक, क्वालीफाई, सुशील, Olympic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com