विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2016

भारतीय महिला हॉकी टीम के अमेरिकी दौरे का आगाज निराशाजनक, पहला मैच हारी

भारतीय महिला हॉकी टीम के अमेरिकी दौरे का आगाज निराशाजनक, पहला मैच हारी
प्रतीकात्मक फोटो
मेन्हेम: भारतीय महिला हॉकी टीम के अमेरिका दौरे का आगाज निराशाजनक रहा और पहले ही मैच में उसे चैम्पियंस ट्रॉफी कांस्य पदक विजेता मेजबान ने 3-2 से हरा दिया। भारत के लिए प्रीति दुबे (33वां मिनट), दीपिका (38वां मिनट) ने गोल किए जबकि अमेरिका के लिए कैथलीन शार्के (छठा), कैटी बाम (31वां) और केल्से के (48वां मिनट) ने गोल दागे ।

मैच के छठे मिनट में अमेरिका के कैथलीन के गोल के दम पर बढ़त बना ली  भारत के लिए वंदना कटारिया का प्रयास नाकाम रहा।

दूसरे क्वार्टर में भारतीयों ने हमले बोले लेकिन गोल नहीं कर सके। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही अमेरिका के लिए कैटी ने दूसरा गोल दागा। भारत ने दो मिनट बाद प्रीति दुबे के गोल के दम पर खाता खोला। दीपिका ने 38वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। चौथे क्वार्टर में हालांकि केल्से ने अमेरिका के लिये निर्णायक गोल कर दिया ।

भारत के कोच नील हागुड ने कहा, रियो ओलिंपिक की अंतिम तैयारी के लिए यह मैच काफी अहम है। यह मुकाबला कठिन रहा, लेकिन मेरी टीम ने अच्छा खेला। हम कमियों पर मेहनत करके अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। अगला मैच 21 जुलाई को खेला जाएगा।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय महिला टीम, हॉकी, अमेरिकी टूर, Indian Hockey Tour, USA Tour
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com